अपडेटेड 6 December 2024 at 22:51 IST
BREAKING: लखनऊ के अवैध गैस गोदाम में धमाका, हादसे में 6 लोग घायल, दिल दहलाने वाली तस्वीरें आईं सामने
BREAKING: लखनऊ के अवैध गैस गोदाम में धमाका हुआ है। कई लोग इस धमाके की चपेट में आ गए। घायलों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है।
Lucknow Blast BREAKING: लखनऊ के दुबग्गा में मर्दा पुर ग्रीन सिटी इलाके में एक घंटा पूर्व अवैध गैस गोदाम में गैस कटिंग के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस और एम्बुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घायलों की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई है।
पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर तैनात कर दी गई हैं। वहीं घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धमाके के बाद वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ था।
5 और 7 साल के छोटे बच्चे भी धमाके में हुए घायल
मामले को लेकर डीसीपी पश्चिम ओमवीर सिंह ने कहा, "करीब साढ़े बजे 112 के माध्यम से थाने और फायर स्टेशन को विस्फोट की सूचना मिली। जो जानकारी मिली थी, उसमें 4 लोग घायल हुए थे, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से भेजा गया।। दो पड़ोस के छोटे परिवार के 5 और 7 साल के बच्चे भी थे, उन्हें भी चोटें आई है। घटनास्थल का निरीक्षण हमने भी किया है। देखने से ये प्रतीत हो रहा है कि यहां गलत तरीके से सिलेंडरों में रिफिलिंग होती थी। करीब 96 सिलेंडर यहां पर है।"
डीसीपी ने आगे कहा कि किसी तरीके का लीकेज यहां पर हुआ होगहा। अनप्रोफेशनल तरीके से जब काम होता है, तो इस तरह की घटनाएं होती है। ये गैस का विस्फोट है। कोई सिलेंडर नहीं फटा है। इतनी बड़ी संख्या में यहां पर सिलेंडर है, अगर सिलेंडर फटता तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। जो भी हुआ है, उसे लेकर संबंधित विभाग को सूचित किया गया है। इसकी पूरी जांच की जा रही है। जो भी उचित वैधानिक कार्रवाई होगी वो भी की जाएगी।
पहली प्राथमिकता ये है कि जो घायल हुए हैं, उनका सही तरीके से इलाज हो। वहां से बताया गया है कि एक व्यक्ति गंभीर है। तीन के बारे में भी जलने के मामले में ये नहीं बताया जा सकता कि उसकी गंभीरता कितनी है। 4 बड़े लोग और दो छोटे बच्चे इसमें घायल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें: Bihar: BPSC Exam को लेकर बड़ी खबर, प्रीलिम्स में नहीं लागू होगा नॉर्मलाइजेशन, आयोग का आधिकारिक बयान
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 6 December 2024 at 19:55 IST