BREAKING: पुणे पोर्श कांड में पिता और दादा के बाद नाबालिग की मां गिरफ्तार, ब्लड सैंपल बदलने का आरोप
BIG BREAKING: पुणे पोर्श हिट एंड रन केस में नाबालिग के पिता और दादा के बाद अब उसकी मां की भी गिरफ्तारी हो गई है। नाबालिग की मां पर ब्लड सैंपल बदलने का आरोप है।
- भारत
- 2 min read
BREAKING on Pune Porsche Hit And Run Case: पुणे पोर्श हिट एंड रन केस में नाबालिग के पिता और दादा के बाद पुणे पुलिस ने अब आरोपी की मां को गिरफ्तार किया है। नाबालिग की मां पर ब्लड सैंपल बदलने का आरोप है।
बता दें, नाबालिग आरोपी की मां को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उसे ब्लड सैंपल में हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। वहीं इस मामले में ससून अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक वार्ड बॉय को पुणे पुलिस ने पहले से ही हिरासत में ले रखा है। बता दें, आरोपी के पिता पर भी ब्लड सैंपल में हेराफेरी के मामले में मामला दर्ज किया गया है।
पिता और दादा को 14 दिनों तक खानी होगी जेल की हवा
पुणे हिट एंड रन केस मामले में पुणे की एक अदालत ने नाबालिग आरोपी के पिता और दादा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है। विशाल अग्रवाल और सुरेंद्र अग्रवाल को को पुलिस येरवडा जेल ले गई।
पूरा मामला क्या है?
18 मई को पुणे के कल्याणपुरी में बड़ा हादसा हुआ था। यहां 17 साल के नाबालिग लड़के ने पोर्शे कार से दो लोगों को कुचल दिया। आरोप है कि आरोपी नाबालिग नशे में कार को चला रहा था। हालांकि कोर्ट से आरोपी नाबालिग को कुछ ही घंटों में जमानत मिल गई थीं। इस मामले ने जैसे ही तूल पकड़ना शुरू किया पुलिस हरकत में आई।
पहले आरोपी लड़के के पिता की गिरफ्तारी हुई। जिस पब में आरोपी ने शराब पी, उसके मालिक और मैनेजर भी अरेस्ट हुआ। इसके अलावा आरोपी नाबालिग की जमानत को रद्द कर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 5 जून तक चिल्ड्रन ऑब्जर्वेशन सेंटर में भेजने का आदेश दिया।
ड्राइवर को फंसाने की हुई कोशिश
दरअसल, अग्रवाल परिवार ने अपने नाबालिग रईसजादे बेटे को बचाने की बहुत कोशिश की। ये थ्योरी भी गढ़ने का प्रयास हुआ कि हादसे के समय गाड़ी उनका नाबालिग बेटा नहीं, बल्कि ड्राइवर चला रहा था। हालांकि ड्राइवर ने पुलिस के सामने इनकी पूरी पोल खोल दी है। ड्राइवर ने बताया कि दादा सुरेंद्र अग्रवाल ने उस पर झूठे बयान दर्ज करवाने के लिए दबाव बनाया।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 1 June 2024 at 08:22 IST