जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा प्रदर्शन, रामलीला मैदान समेत ये 3 नई जगह तय की गई; दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन जारी
गृह मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर सभी प्रकार के धरने, आंदोलन और प्रदर्शनों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अब इस ऐतिहासिक स्थल पर कोई भी विरोध-प्रदर्शन आयोजित नहीं किया जा सकेगा।
- भारत
- 2 min read
गृह मंत्रालय के आदेश और दिल्ली पुलिस के नए स्टैंडिंग ऑर्डर (L&O/48/2026) के तहत ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा कारणों से लिए गए इस बड़े फैसले के बाद, दिल्ली में प्रदर्शन और रैलियों के लिए तीन नए स्थान तय किए गए हैं। अब से विरोध प्रदर्शन और सभाएं केवल रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली स्थित CBD ग्राउंड में ही आयोजित की जा सकेंगी। इन तीनों नई जगहों पर प्रदर्शनों के सुचारू संचालन के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा जल्द ही अलग से विस्तृत नियम और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की जाएगी।
यह नया आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पुराने स्टैंडिंग ऑर्डर में आंशिक संशोधन करके लागू किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है।
इस फैसले पर CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने क्या कहा?
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसके तहत जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की अधिकृत जगह से हटा दिया गया है। दिपके ने कहा कि अब विरोध के इस स्थल को युद्ध का मैदान बना दिया गया है, इसलिए अब पूरा देश ही 'जंतर-मंतर' बनेगा।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 12 October 2026 at 13:41 IST