BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले स्थित बसोली में CISF कैंप के भीतर एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक जवान ने अपने ही साथियों पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी की चपेट में आने से चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

 
Follow :
BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में स्थित बसोली के 'सेवा-2 हाइडल प्रोजेक्ट' सुरक्षा कैंप में अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई है। प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान ने अपने ही साथी कर्मियों पर गोलियां चला दीं। इस अंधाधुंध फायरिंग में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। शुरुआत में इसे आपसी गोलीबारी समझा जा रहा था, लेकिन यह घटना एक जवान द्वारा अपने साथियों पर किए गए हमले की निकली।

ड्यूटी परिवर्तन के समय हुआ विवाद

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक वारदात ड्यूटी शिफ्ट बदलते समय हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान जवानों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर एक जवान ने अपनी राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

उच्चस्तरीय जांच और मॉनिटरिंग के आदेश

घटना के पीछे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का अभी पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए CISF मुख्यालय ने तुरंत एक्शन लेते हुए 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' के आदेश जारी कर दिए हैं। स्वयं CISF के महानिदेशक (DG) इस पूरे मामले और जांच प्रक्रिया की सीधी निगरानी कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा, कठुआ के हीरानगर इलाके में तलाशी अभियान के बाद गोलीबारी की घटना हुई। फिलहाल मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। यह घटना शाम 7 बजे हुई. घटना के बाद आरोपी हेड कॉन्स्टेबल को पुलिस के हवाले किया गया है. वहीं, CISF ने मामले की आंतरिक जांच भी शुरू कर दी है.

September 29, 2026


 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 29 September 2026 at 20:24 IST