BREAKING: सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए करना होगा लंबा इंतजार, NASA ने बताया कब लौटेंगी वापस

Sunita Williams Breaking: सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर नासा ने खुलासा किया है कि अभी लंबा इंतजार करना होगा।

 
Follow :
सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए करना होगा लंबा इंतजार। | Image: AP

Sunita Williams Breaking: सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर नासा ने खुलासा किया है कि अभी लंबा इंतजार करना होगा। नासा ने स्टारलाइनर स्पेस क्राफ्ट को बिना क्रू मेंबर के ही पृथ्वी पर वापस लाने का फैसला किया है। वहीं नासा के विशेषज्ञों ने बताया कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स साल 2025 में स्पेस से वापस धरती पर लौटेंगी।

नासा एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से एक लाइव प्रोग्राम आयोजित कर इसकी जानकारी दी गई है। ये प्रोग्राम बिल नेल्सन के नेतृत्व में 24 अगस्त, शनिवार को टेलीकास्ट किया गया। बता दें, ये वही स्पेसक्राफ्ट है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स स्पेस पहुंचीं। हालांकि, अब नासा ने घोषणा की है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को फरवरी, 2025 में वापस लाया जाएगा। 

बिना क्रू मेंमबर्स के ही वापस लौटेगा स्पेसक्राफ्ट: NASA 

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा, "अंतरिक्ष उड़ान जोखिम भरी होती है, चाहे वह सबसे सुरक्षित और सबसे नियमित उड़ान ही क्यों न हो। एक परीक्षण उड़ान, स्वभाव से, न तो सुरक्षित होती है और न ही नियमित। बुच और सुनी को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर रखने और बोइंग के स्टारलाइनर को बिना क्रू मेंमबर्स के वापस लाने का निर्णय सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है- ‘हमारा मुख्य मूल्य और हमारा ध्रुव तारा।’ मैं नासा और बोइंग दोनों टीमों के उनके अविश्वसनीय और विस्तृत काम के लिए आभारी हूं।"

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से वापस लौटेंगे दोनों

विल्मोर और विलियम्स फरवरी 2025 तक ऑपरेशन 71/72 क्रू टीम के हिस्से के रूप में औपचारिक रूप से अपना काम जारी रखेंगे। वे एजेंसी के स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन के लिए नियुक्त दो अन्य क्रू टीमों के सदस्यों के साथ ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट पर सवार होकर घर लौटेंगे। वहीं स्पेसक्राफ्ट स्टारलाइनर अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करके, सितंबर की शुरुआत में एक सुरक्षित, नियंत्रित स्वायत्त में फिर से एंट्री करके लैंडिंग कर सकता है।

नासा के अंतरिक्ष संचालन मिशन निदेशालय के एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर केन बोवर्सॉक्स ने कहा, "इस तरह के निर्णय कभी आसान नहीं होते, लेकिन मैं नासा और बोइंग की टीमों की उनके गहन विश्लेषण, चर्चाओं और क्रू फ्लाइट टेस्ट के दौरान सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए सराहना करना चाहता हूं।"

उन्होंने कहा कि हमने स्टेशन तक का सफर और इसके डॉक किए गए संचालन के दौरान स्पेसक्राफ्ट के बारे में बहुत कुछ सीखा। हम बिना चालक दल के वापसी के दौरान स्टारलाइनर के बारे में और अधिक डेटा हासिल करना जारी रखेंगे और स्पेस स्टेशन के लिए भविष्य की उड़ानों के लिए सिस्टम में सुधार करेंगे।

इसे भी पढ़ें: UPS पर बोले PM मोदी- 'यूनिफाइड पेंशन स्कीम कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा करेगी सुनिश्चित'

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 24 August 2024 at 23:11 IST