अपडेटेड 28 May 2024 at 12:46 IST

BREAKING: मिजोरम में भारी बारिश का कहर, लैंडस्लाइड में 7 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मिजोरम में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड में पत्थरक की खदान ढह गई। इसमें करीब 7 लोगों की मौत हो गई।

Follow :  
×

Share


मिजोरम में लैंडस्लाइड में 7 की मौत। | Image: Screen Grab

मिजोरम में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड में पत्थरक की खदान ढह गई। इसमें करीब 7 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। नदियों का जल स्तर भी बढ़ रहा है और नदी किनारे के इलाकों में रहने वाले कई लोगों को हटा दिया गया है।

मिजोरम सरकार में सूचना और जनसंपर्क विभाग की ओर से जानकारी दी गई है, "मिजोरम के मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने कहा है कि राज्य में चक्रवात रेमल से प्रभावित सभी लोगों को 15 करोड़ रुपये की राहत दी जानी चाहिए और रिश्तेदारों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।"

पुलिस के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 'रेमल' के प्रभाव से लगातार हो रही बारिश के बीच इलाके में मंगलवार को सुबह यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई।

पुलिस महानिदेशक अनिल शुक्ला ने बताया, “अब तक 10 शवों को बरामद किया गया है जबकि कई अन्य लोग मलबे में फंसे हुए हैं। मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। हालांकि, भारी बारिश के कारण अभियान प्रभावित हो रहा है।”

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 28 May 2024 at 12:21 IST