वाराणसी पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, विस्फोट के बाद गिरी इमारत, मलबे में कई लोग दबे; 2 को रेस्क्यू कर निकाला
वाराणसी में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। यह धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी इमारत भरभराकर जमींदोज हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे से 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
- भारत
- 2 min read
वाराणसी में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना ज़बरदस्त था कि फैक्ट्री की पूरी इमारत भरभराकर गिर पड़ी। जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय फैक्ट्री के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे। इमारत गिरने के कारण कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की गंभीर आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। SDRF और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मलबे से 2 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
मलबे में दबे हुए लोगों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने NDRF की टीम को भी मौके पर बुला लिया है। लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 15 October 2026 at 18:31 IST