अपडेटेड 28 May 2024 at 11:37 IST

BREAKING: Indigo में बम की खबर थी अफवाह! टॉयलेट में एक टिशू पेपर पर मिला कुछ ऐसा हो जाएंगे हैरान

BREAKING: इंडिगो फ्लाइट में सुबह-सुबह बम मिलने की खबर मिली। हालांकि, सूत्रों से खबर मिली है कि जांच फ्लाइट में टॉयलेट के अंदर से एक टिशू पेपर मिला है।

Follow :  
×

Share


इंडिगो में बम की खबर थी अफवाह! | Image: PTI

BREAKING: इंडिगो फ्लाइट में सुबह-सुबह बम मिलने की खबर मिली। हालांकि, सूत्रों से खबर मिली है कि जांच फ्लाइट में टॉयलेट के अंदर से एक टिशू पेपर मिला है। सूत्रों की जानकारी के अनुसार उस टिशू पेपर पर बम लिखा था, जिसकी वजह से ये अफवाह फैली। अफवाह फैलने के बाद अफरातफरी मच गई और लोग इमरजेंसी एग्जिट विंडो से बाहर निकलने लगे। 

बता दें, इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6E2211 दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। टिशू पेपर पर लिखे बम की धमकी के बाद फ्लाइट को रनवे पर ही रोक दिया गया, जिससे हड़कंप मच गया। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों की इमरजेंसी एग्जिट कराई गई। जानकारी के अनुसार करीब डेढ़ घंटे से इंडिगो रनवे पर रूकी हुई है। सभी यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही है। दिल्ली दमकल विभाग को सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर फ्लाइट में बम होने की कॉल मिली थी।

कॉलर को ढूंढ़ने में जुटी पुलिस

इसके बाद बम स्क्वायड, डॉग स्क्वाड को मौके पर भेजा गया। दो बार सभी सामानों की जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला है। पुलिस फोन करने वाले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। CISF की 5 टीमें भी मौके पर मौजूद है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब इंडिगो की उड़ान संख्या 6E2211 को रवाना करने की तैयारी की जा रही थी, तभी विमान चालक को टॉयलेट में कागज का एक टुकड़ा मिला। इस पर बम होने की धमकी लिखी थी। कागज पर लिखा था- ‘साढ़े पांच बजे बम’।" 

उन्होंने बताया कि कागज मिलने के बाद फ्लाइट को एक सुनसान हिस्से में ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसी के कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया। अधिकारी ने बताया कि विमान की गहन तलाशी ली गई। उन्होंने कहा, "कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बम होने की धमकी अफवाह निकली। आगे की जांच जारी है।"

इसे भी पढ़ें: Election 2024: 'चल उड़ जा रे पंछी ये देश हुआ बेगाना...', अखिलेश-राहुल पर गिरिराज सिंह का हमला

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 28 May 2024 at 08:09 IST