अपडेटेड 5 February 2026 at 10:56 IST

BREAKING: केरल के पलक्कड़ से भारी मात्रा में विस्‍फोट बरामद, वैन में तरबूजों के ढेर के नीचे 100 से ज्‍यादा डिब्बों में रखे हुए थे डेटोनेटर

Kerala Breaking News: केरल के पलक्कड़ में एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए गए हैं। वैन में तरबूज की खेप के नीचे 100 से ज्यादा बॉक्स छिपाकर ले जाए जा रहे थे। इन बॉक्स में जिलेटिन स्टिक और 20 से ज्यादा बॉक्स में डेटोनेटर रखे गए थे। जानें पुलिस ने कैसे पकड़ा?

Follow :  
×

Share


केरल में वैन से विस्फोटक भरे 100 से ज्यादा बॉक्स मिले | Image: X

Kerala Breaking News: केरल से भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने की खबर सामने आ रही है। पलक्कड़ में पिकअप वैन से तरबूज की खेप के नीचे 100 से ज्यादा बॉक्स छीपे हुए थे, इन बॉक्स में जिलेटिन स्टिक और करीब 20 बॉक्स डेटेनेटर रखे गए थे। पुलिस की सतर्कता से इन विस्फोटक को पकड़ा जा सका, साथ ही वैन चलाने वाले ड्राइवर को भी पुलिस पकड़ने में कामयाब रही। 

पलक्कड़ टाइन साउथ थाने के अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, रात 9 बजे पलक्कड़ टाउन इलाके में ये कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि, विस्फोटक के बॉक्स तरबूज की खेप के नीचे छिपाकर रखे गए थे।

पुलिस ने पिकअप वैन को ऐसे पकड़ा

पलक्कड़ टाउन साउथ थाने के अधिकारी ने बताया कि, पुलिस को इस बारे में पहले सूचना मिली थी कि राज्य में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाए जा रहे हैं। इसके बाद वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी गई। जांच के दौरान पुलिस को एक पिकअप वैन पर शक हुआ, जब पुलिस ने पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर रुका नहीं, बल्कि तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने लगा। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को मौके से पकड़ लिया और पिकअप वैन की तलाशी ली गई।

केरल में थ्रिसूर लेकर जाए जा रहे थे बॉक्स

वैन के ड्राइवर से जब डिब्बों के बारे में पूछा गया तो, ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ये बॉक्स तमिलनाडु के कोयंबटर से लोड किए गए थे और उन्हें केरल में थ्रिसूर के एक खदान तक ले जाया जा रहा था। तलाशी के दौरान जब भारी मात्रा में डिब्बों से विस्फोटक मिला तो सभी हैरान रह गए। इसके बाद बॉक्स को जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सभी बॉक्स की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल बॉक्स को लेकर गहन जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में PM मोदी के खिलाफ 'हंगामा प्‍लान'!

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 5 February 2026 at 09:55 IST