BREAKING: चंबा कोटी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन; 8 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू जारी

टीहरी में चंबा-कोटी नैल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया है। एक वाहन खाई में गिर गया, जिससे 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई, चारों ओर चीख पुकार मचने के बाद, स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और पुलिस को सूचना दी। रेस्क्यू अभी भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर।

Follow :  
×

Share


Tehri road accident | Image: Republic

Tehri road accident: टीहरी में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहां चंबा-कोटी नैल मार्ग पर यूटिलिटी गाड़ी खाई में जा गिरी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस वाहन में 10 लोग सवार थे। जिसमें से सिर्फ 2 लोगों का रेस्क्यू किया जा सका, बाकी सभी 8 लोग इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए और उनकी खाई में गिरने से मौत हो गई। मौके पर चीख पुकार सुनकार स्थानीय लोग भागे आए इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

8 लोगों की मौके पर मौत- पुलिस 

पुलिस ने बताया कि, आज (23 अप्रैल) 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत चंबा-कोटी नैल मार्ग पर एक यूटिलिटी पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही थाना चंबा पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर रवाना हुईं। मौके पर पहुंचकर टीमों ने पाया कि वाहन में लगभग 10 लोग सवार थे। मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया और 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। SDRF, पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। 

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जब इस हादसे की जानकारी मिली तो उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें: UP Board 10th-12th upmsp.edu.in पर जारी, ऐसे चेक करें अपने मार्क्स

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 23 April 2026 at 16:43 IST