अपडेटेड 30 December 2024 at 15:43 IST

BREAKING: संभल में बोलरो सवार की दादागिरी, बाइक से टक्कर के बाद 2 KM तक घसीटता रहा, दिल दहलाने वाला VIDEO VIRAL

बोलेरो गाड़ी ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी और टक्कर के बाद बाइक को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटती चली गई।

Follow :  
×

Share


Bolero Dragged Bike : उत्तर प्रदेश के संभल में एक दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला, बोलेरो गाड़ी ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी और टक्कर के बाद बाइक को करीब 2 किलोमीटर तक घसीटती चली गई। हादसे में युवक को काफी चोट आई है और स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बोलेरो ड्राइवर ने एक बार भी रूक कर नहीं देखा कि बाइक को घसिटने से किसी को जान तो नहीं जा रही, वो लगातार आगे बढ़ता गया और फरार हो गया, मौके पर एक वीडियो बनाया गया जिसमें चिंगारी निकते हुए देखी जा रही है। 

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण इलाके में यातायात बाधित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

बाइक सवार को घसिटती ले गई बोलेरो

मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के संभल की कोतवाली क्षेत्र में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर असमोली बाईपास को मुड़ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे के बाद बाइक बोलेरो में फंस गई। चालक 2 किलोमीटर तक उसे लेकर घसीटता रहा। बाद में फरार हो गया। बाइक सवार सुखवीर निवासी शहजादखेड़ा मैनाठेर इस हादसे में घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बोलेरो ड्राइवर फरारा 

मुरादाबाद जिले के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव शहजादखेड़ा निवासी सुखवीर की हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव बसला में ससुराल है। वे देरशाम ससुराल से अपने गांव वापस लौट रहे थे। संभल से निकलते-निकलते मुरादाबाद की ओर से आई बोलेरो ने वाजिदपुरम के पास उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक ने कोई मदद करने के बजाय गाड़ी दौड़ा दी और बाइक सवार घिसटता रहा। कुछ दूरी पर बाइक सवार गिर गया, जबकि उसकी बाइक घिसटती रही। करीब 2 किलोमीटर तक बाइक घसीटी। बोलेरो चालक कार को शहर में से निकालकर फिर से मुरादाबाद की ओर भाग गया। लेकिन इस दौरान उसे पकड़ा नहीं जा सका। 

यह भी पढ़ें : 'धेले भर की औकात नहीं है', पप्पू यादव क्यों प्रशांत किशोर पर भड़के?

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 December 2024 at 14:46 IST