BREAKING: बॉम्बे हाईकोर्ट, स्टॉक एक्सचेंज और अमिताभ बच्चन के बंगला 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप, एक्शन में मुंबई पुलिस
महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आई है, जहां बॉम्बे हाईकोर्ट, स्टॉक एक्सचेंज और अमिताभ बच्चन के बंगला 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी वाले ईमेल के बाद मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।
- भारत
- 1 min read
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दहशत का माहौल है, जहां सरकारी भवनों के अलावा, अभिनेताओ को लगातार धमकी भरे ईमेल मिल रहे हैं। शुक्रवार (6 नवंबर) कुछ ऐसी ही खबर आई, जहां बॉम्बे हाईकोर्ट, स्टॉक एक्सचेंज, महालक्ष्मी रेसकोर्स और अमिताभ बच्चन के बंगला 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
बम की धमकी वाले ईमेल के बाद मुंबई में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है और ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं।
आयुष्मान-तुषार कपूर से मांगी गई थी रंगदारी
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अभिनेता तुषार कपूर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी और धमकियां देना का मामला सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक तुषार से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। वहीं, इससे पहले आयुष्मान खुराना को भी धमकी और करीब 1 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 6 November 2026 at 14:05 IST