कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर एशिया फ्लाइट में बम की खबर,100 यात्रियों को लेकर भरने वाली थी उड़ान
कोलकाता एयरपोर्ट से 100 यात्रियों को लेकर टेकऑफ करने जा रही एयर एशिया फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया।
- भारत
- 1 min read
Bomb Scare Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट से 100 यात्रियों को लेकर टेकऑफ करने जा रही एयर एशिया फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने प्लेन से सभी यात्रियों को नीचे उतार लिया और CISF विमान की जांच रही है।
जानकारी के मुताबिक एयर एशिया कीफलाइट नंबर I5-319 कोलकाता से पुणे जाने के लिए तैयार थी। तभी एक अनजान फोन कॉल से विमान में बम होने की खबर दी गई। खबर मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन में खलबली मच गई।
आनन-फानन में फ्लाइट को खाली कराया गया। फ्लाइट में 100 यात्री सवार थे। सीआईएसएफ ने फौरन विमान की तलाशी ली लेकिन उसे कुछ नहीं मिला। उसके बाद विमान को वापस टेकऑफ की परमिशन दी गई।
अप्रैल माह में भी कोलकाता एयरपोर्ट को मिली थी धमकी
बीते अप्रैल माह में कोलकाता एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की ईमेल भेजकर धमकी दी गई थी। एयरपोर्ट अधिकारियों को धमकी भरा ईमेल मिला था। ईमेल प्राप्त होने के बाद तत्काल जांच और तलाशी शुरू कर दी गई थी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 28 June 2024 at 13:48 IST