कोलकाता में एक दुकान में एक व्यक्ति और उसकी बेटी का शव मिला

कोलकाता के बेहला इलाके में एक कारोबारी और उसकी 22 वर्षीय बेटी का शव दुकान के अंदर से बरामद किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला निवासी कारोबारी लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। उनकी बेटी भी मानसिक और शारीरिक बीमारियों से जूझ रही थी।

 
Follow :
शव मिला | Image: PTI

कोलकाता के बेहला इलाके में एक कारोबारी और उसकी 22 वर्षीय बेटी का शव दुकान के अंदर से बरामद किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला निवासी कारोबारी लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। उनकी बेटी भी मानसिक और शारीरिक बीमारियों से जूझ रही थी।

पुलिस ने बताया कि कारोबारी शुक्रवार को अपराह्न करीब एक बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह बेटी को चिकित्सक के पास लेकर जा रहा है। उसने बताया कि जब वे नहीं लौटे, तो कारोबारी की पत्नी चिंतित हो गई और उन्हें तलाशने लगी। शुक्रवार देर शाम उनके शव कारोबारी की दुकान में मिले। पर्णाश्री पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है और ऐसा प्रतीत होता है कि कारोबारी ने अवसाद के कारण अपनी बेटी की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 1 March 2025 at 14:54 IST