मुंबई में अतिक्रमण के खिलाफ BMC का एक्शन, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गोरेगांव में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर

प्रशासन द्वारा मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में एक अनाधिकृत दरगाह के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई। भारी पुलिसबल की मौजूदगी में दरगाह को गिराया गया।

 
Follow :
गोरेगांव में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर | Image: ANI

मुंबई में अतिक्रमण के खिलाफ बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। गोरेगांव ईस्ट स्थित आरे कॉलोनी इलाके में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध दरगाह पर बुलडोजर चला दिया। जंगल और सरकारी जमीन पर बने इस ढांचे को हटाने के लिए सुबह से ही भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

प्रशासन के अनुसार, यह ढांचा वन विभाग और सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा इसे नहीं हटाया गया। आखिर में प्रशासन को मजबूरन बुलडोजर कार्रवाई का फैसला करना पड़ा। इसके पहले इलाके में बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरा बनाया गया और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र प्रशासनिक नियंत्रण में आ गया।

गोरेगांव में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर

प्रशासन द्वारा मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में एक अनाधिकृत दरगाह के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हजरत सैयद बरकत अली शाह पीर बाबा नाम की ये दरगाह सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बनायी गई है जबकि स्थानीय लोग इस दरगाह को कई दशक पुरानी और वैध बताने का दावा कर रहे हैं। दरगाह के आस पास अवैध अतिक्रमण बनाया गया था, जिस पर आज बुलडोजर चला दिया गया।

June 2, 2026

BMC का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन

पुलिस और प्रशासनिक टीमें पूरे समय कार्रवाई पर सख्त नजर रखे हुए थीं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरू में यहां छोटे स्तर पर निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। BMC के मुताबिक, इस इलाके में अभी भी 234 अवैध ढांचे बाकी हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में फिलहाल नहीं होगी बिजली महंगी, आयोग ने UPPCL को दिया झटका
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 2 June 2026 at 13:40 IST