अपडेटेड 20 February 2026 at 20:09 IST

Delhi: राहुल गांधी के घर के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे का कर रहे विरोध; VIDEO

India AI Impact Summit 2026: भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के जवाब में BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने BJP युवा मोर्चा के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया है।

Follow :  
×

Share


BJP युवा मोर्चा के सदस्य हिरासत में | Image: ANI

Bharat Mandapam Protest Update: भारत मंडपम में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के जवाब में BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर BJP युवा मोर्चा के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया है।

Loading...

‘देश के खिलाफ उनकी सोच…’

इस पर BJP युवा मोर्चा के एक नेता ने विरोध जताते हुए कहा कि इंडिया AI इम्पैक्ट समिट जैसे वैश्विक मंच पर इस तरह का प्रदर्शन देश की छवि को नुकसान पहुंचाता है। यूथ नेता ने कहा, “यह देश के खिलाफ उनकी सोच को दर्शाता है। अगर विरोध करना है तो किसी नीति का करें, लेकिन अपने ही देश के खिलाफ नहीं।” 

वहीं, BJP युवा मोर्चा के एक दूसरे नेता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस तरह का विरोध देश की छवि को प्रभावित करता है। 

यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता गिरफ्तार

इधर, दिल्ली पुलिस ने समिट के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ने और कथित तौर पर पुलिस से हाथापाई करने के आरोप में यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घटनाक्रम के बाद दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। विरोध और उसके बाद हुए प्रदर्शनों ने इसे राजनीतिक चर्चा का केंद्र भी बना दिया है। 

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला? 

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब यूथ कांग्रेस के ये कार्यकर्ता मार्च करते हुए हॉल नंबर-5 के अंदर घुस गए। उन्होंने अपनी जैकेट उतारकर ऐसी टी-शर्ट प्रदर्शित कीं, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं। इन पर भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अन्य विवादित मुद्दों से जुड़े नारे लिखे थे। कुछ कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट उतारकर अर्धनग्न होकर नारेबाजी भी की।

ये भी पढ़ें:  AI समिट में हंगामा करने वाले यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार, काली छतरी लेकर भारत मंडपम में प्रदर्शन की थी तैयारी; चौंकाने वाले खुलासे

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 19:09 IST