CM की कुर्सी गंवाने के बाद भी ममता बनर्जी के कम नहीं हुए तेवर, कहा- दिल्ली में BJP सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, भाजपा ने किया पलटवार
फाल्टा में पुनर्मतदान से पहले पश्चिम बंगाल की राजनीति में तीखी टिप्पणियों का दौर चल गया है। एक तरफ बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने कहा, 'दिल्ली में बीजेपी की सरकार सत्ता से हट जाएगी', तो उधर बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य की तीखी प्रतिक्रिया आई है।
Mamata Banerjee on BJP: पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर 21 मई को पुनर्मतदान होना है। चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में तीखी टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया है। खासकर, जब से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस लिया है, तब से टीएमसी और बीजेपी में वाक्य युद्ध शुरू हो गया है।
फाल्टा पुनर्मतदान से पहले बुधवार सुबह टीएमसी नेताओं की बैठक के दौरान बंगाल की पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, 'दिल्ली में बीजेपी की सरकार आने वाले दिनों में सत्ता से हट जाएगी।' ममता की तीखी टिप्पणी के बाद पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा 'उनके पास बहुत समय है, अभी बंगाल में करने के लिए कुछ बचा नहीं है।'
दिल्ली से बीजेपी की सरकार जाएगी-ममता बनर्जी
समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से बताया कि टीएमसी नेताओं की बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने कहा "यहां अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है। फेरीवालों के स्टॉल तोड़े जा रहे हैं। यह सरकार हमारे संवैधानिक विचारों और मूल्यों के साथ छेड़छाड़ कर रही है। आने वाले दिनों में भाजपा को दिल्ली से सत्ता से बेदखल कर दिया जाएगा।"
समिक भट्टाचार्य ने किया पलटवार
ममता बनर्जी के बयान के बाद बीजेपी भी कहा चुप रहने वाली है। ममता की तीखी टिप्पणी के बाद पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा, "उनके पास बहुत समय है अभी बंगाल में करने के लिए कुछ बचा नहीं है। उन्होंने विश्वसनीयता खो दी है कोई भी जनता TMC के साथ नहीं है। ये दुभार्ग्यपूर्ण स्थिति है।"
जहांगीर खान ने फाल्टा उम्मीदवारी से वापस लिया नाम
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के फाल्टा में पुनर्मतदान से पहले टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले लिया, जिसके बाद दोनों पार्टियों के बीच वाक्य युद्ध छिड़ गया। जहांगीर खान ने अपना नाम वापस लेते उन्होंने खुद को फाल्टा का बेटा बताया।
उन्होंने कहा 'मेरा उद्देश्य फाल्टा में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना और इसका अधिकतम विकास करना है। मेरा सपना था 'सोनार फाल्टा'। हमारे मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी फाल्टा के लोगों के लिए एक विशेष पैकेज उपलब्ध करा रहे हैं, इसी कारण मैं अपना नामांकन वापस ले रहा हूं। मैंने फाल्टा के विकास और शांति के हित में अपनी उम्मीदवारी वापस ली है।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 20 May 2026 at 21:59 IST