'वंदे मातरम्' गीत गाया जा रहा था तो राहुल, सोनिया गांधी और खड़गे बात कर रहे थे, कांग्रेस ने किया अपमान; देश से मांगें माफी

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का कथित तौर पर 'अपमान' करने का आरोप लगाते हुए तीखी आलोचना की। उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को देश से माफी मांगने को कहा।

 
Follow :
कांग्रेस ने 'वंदे मातरम्' का किया अपमान, BJP ने कहा-देश से मांगें माफी | Image: X

आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ का जश्न हर तरफ देखा जा सकता है, लेकिन इस बीच बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी पर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का कथित तौर पर 'अपमान' करने का आरोप लगाते हुए तीखी आलोचना की।

सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि जब यह गीत बज रहा था, तब पार्टी नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेता ध्यान नहीं दे रहे थे। सुधांशु ने कांग्रेस के इन नेताओं से देश से माफी मांगने को कहा। 

उन्होंने आरोप लगाया कि गीत वंदे मातरम का उन्होंने अपमान किया है जिससे करोड़ों-करोड़ों भारतवासी बहुत आघात महसूस कर रहे हैं। ये दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी संभवत: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर पाई है।

August 15, 2026

कांग्रेस ने किया 'वंदे मातरम' का अपमान

दरअसल,  बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम गीत गाया जा रहा था, उस समय कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी, सुपर अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बहुत ही विचित्र और आपत्तिजनक तरीके से, असम्मान व्यक्त करते हुए एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए, किसी को बुलाते हुए नजर आए। कोई व्यक्ति उन्हें आकर कुछ बता भी रहा था। यह राष्ट्र गीत वंदे मातरम के प्रति उनका अपमान है।'

August 15, 2026

कांग्रेस वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर पाई है

सुधांशु त्रिवेदी ने आगे कहा 'यह राष्ट्र गीत वंदे मातरम के प्रति उनका अपमान है जिससे करोड़ों-करोड़ों भारतवासी बहुत आघात महसूस कर रहे हैं। ये दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी संभवत: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर पाई। हम कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व के इस आचरण की निंदा करते हैं और ये अपेक्षा करते हैं कि कांग्रेस पार्टी देश से इसके लिए माफी मांगे।"

हालांकि कांग्रेस पार्टी ने गीत के दौरान किसी भी तरह की बाधा या अपमान की बात से इनकार किया है, लेकिन BJP नेता ने इस विवाद को लेकर पार्टी से माफ़ी और स्पष्टीकरण की मांग की है।

ये भी पढ़ें: खेल दिग्गजों पर चढ़ा स्वतंत्रता दिवस का खुमार, सचिन से लेकर विराट कोहली तक देशभक्ति के रंग में रंगे; PHOTOS

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 15 August 2026 at 16:32 IST