BREAKING: BJP की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी महासचिव बनीं, वसुंधरा राजे और राम माधव की भी एंट्री, देखें पूरी LIST
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में कुछ नए चेहरों को शामिल किया गया है तो महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरान को महासचिव बनाया गया है।
- भारत
- 2 min read
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम कई नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं तो महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी दी हई है। स्मृति ईरान को महासचिव बनाया गया है। वसुंधरा राजे, राम माधव समेत 13 को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। देखें पूरी
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। लंबे समय बाद स्मृति ईरानी,राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और राम माधव की बीजेपी में वापसी हुई है। स्मृति ईरान को महासचिव तो वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राम माधव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान
वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, एम. नागराजा, तारिक मंसूर और मधुचंद्र कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष होंगे। विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी राष्ट्रीय महासचिवों में से एक होंगे, पीयूष गोयल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष होंगे LIST
संबित पात्रा और तरुण चुघ को भी बड़ी जिम्मेदारी
नई लिस्ट के अनुसार, संबित पात्रा बीजेपी के उत्तर-पूर्व संयोजक होंगे तो तरुण चुघ केंद्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।
नितिन नवीन ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
नितिन नवीन नाम की घोषणा करने के बाद सभी को बधाई भी दी है। उन्होंंने X पर अपने पोस्ट में लिखा है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में नव-नियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। अनुभव और ऊर्जा के मेल से बनी यह टीम, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी।
मुझे विश्वास है कि प्रत्येक सदस्य, एक समर्पित कार्यकर्ता की भावना के साथ, 'विकसित भारत' के संकल्प और राष्ट्र-निर्माण की प्रतिबद्धता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संगठन को और मजबूत करेगा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 17 August 2026 at 15:18 IST