अपडेटेड 10 April 2024 at 14:46 IST
Delhi BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा घायल,केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान लगी चोट
अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP के नेता और कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर जोर प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के इस्तीफे की मांग को लेकर BJP के नेता और कार्यकर्ताओं का राजधानी दिल्ली में जोर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में BJP के कार्यकर्ताओं ने AAP के कार्यालय के बाहर जोर-प्रदर्शन किया। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जिससे वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) चोटिल हो गए।
केजरीवाल के इस्तीफे की मांग लेकर BJP आर-पार के मूड में आ गई है। BJP की दिल्ली इकाई के कार्यकर्ताओं ने कथित आबकारी नीति घोटाले को लेकर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए बुधवार को डीडीयू मार्ग पर स्थित आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र सचदेवा घायल
बीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। AAP दफ्तर के बाहर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। मगर BJP कार्यकर्ता पुलिस की ओर से लगाई गई बेरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण वीरेंद्र सचदेवा घायल हो गए।
वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा?
प्रदर्शन से पहले वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली HC द्वारा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती करने वाली याचिका खारिज करने पर कहा, महंगे-महंगे वकीलों पर करोड़ों रुपये खर्च करके अरविंद केजरीवाल माहौल तो बना सकते हैं लेकिन सच्चाई नहीं बदल सकते। सच्चाई ये है कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले में चोरी की है।
केजरीवाल के इस्तीफे की मांग
बता दें कि आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को खारिज कर दिया। भाजपा ने उच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। केजरीवाल ने हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
यह भी पढ़ें: BJP की नई लिस्ट जारी,नीरज शेखर को मिला टिकट; देखें कौन कहां से उम्मीदवार
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 April 2024 at 13:52 IST