'कांग्रेस वोट बैंक की लालच में सनातन पर्व पर भी अपना घिनौना तुष्टिकरण...', खड़गे के 'दिवाली-ईद' वाले बयान को लेकर भड़की BJP
मल्लिकार्जुन खड़गे की दिवाली-ईद वाली टिप्पणी को लेकर BJP चौतरफा हमला कर रही है। BJP ने कांग्रेस पर वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया है।
- भारत
- 5 min read
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। खड़गे दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताकर चौतरफा घिर गए है। BJP को बैठे बिठाए कांग्रेस पर हमले करने का मौका मिल गया। BJP अब आरोप लगा रही है कि कांग्रेस त्योहार के मौके पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और यह सब वोट बैंक की लालच है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की दिवाली-ईद वाली टिप्पणी पर कहा, "वोट बैंक के लालच में कांग्रेस इस कदर अंधी हो चुकी है की वो इस सनातन पर्व में भी अपना घिनौना तुष्टिकरण खोज रही है। कांग्रेस पार्टी की रगों में हिंदुओं के प्रति नफरत का जो जहर दौड़ रहा है, वह अब उनके नेताओं के बयानों में खुलकर सामने आ रहा है। "
हिंदुओं की आस्था को सरेआम कुचलने का काम-BJP
"मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिवाली को 'खुशियों की ईद' कहना कोई भूल नहीं है बल्कि यह गांधी परिवार के इशारे पर 110 करोड़ हिंदुओं की आस्था को सरेआम कुचलने की एक घिनौनी साजिश है। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि क्या आपमें इतनी हिम्मत है कि आप किसी दूसरे मजहब के त्योहारों को 'खुशियों की दिवाली' कह सकें?"
ईद की खुशियां दीवाली पर दे रहे हैं-मृत्युंजय तिवारी
भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की दिवाली-ईद वाली टिप्पणी पर कहा, "इनको सनातन से, हिंदूओं के पर्वों से कोई मतलब नहीं है...वे ईद की खुशियां दीवाली पर दे रहे हैं। इनकी मानसिकता से यह स्पष्ट पता चलता है कि ये भगवान राम के, सनातन के, हिंदूओं के विरोधी हैं।"
दीवाली को भी ईद बता रहे हैं-शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन ने भी मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा, "यह उनको क्या हो गया है? वे मुस्लिम वोट पाने के लिए दीवाली को भी ईद बता रहे हैं। अगर बधाई देने का मन नहीं था तो खामोश रहना चाहिए था लेकिन वे कह रहे हैं कि खुशियों की ईद है, कांग्रेस तुष्टिकरण के रास्ते पर जा रही है..."
विवाद पर कांग्रेस की सफाई
वहीं, पूरे विवाद पर कांग्रेस की तरफ सफाई भी आई है। भाजपा द्वारा आ रही प्रतिक्रिया पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "भाजपा के नेता मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं। उनके पास अक्ल नाम की चीज नहीं है। वो फिर मेरे बारे में कुछ और चलाएंगे। आप पहले यह बताइए कि ईद पर भी लोग गले मिलते हैं, एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं, मिठाई बांटते हैं। ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है।"
खड़गे के किस बयान पर आपत्ति
दिवाली की शुभकामना कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। दिवाली पर भी खुशियां बांटते हैं, दीप जलाते हैं, मिठाई बांटते हैं और गले मिलते हैं। मैं समझता हूं कि किसी भी धर्म के त्योहार को एक नजरिए से देखना चाहिए और सम्मान करना चाहिए, मल्लिकार्जुन खरगे का यह मतलब रहा होगा। भाजपा को तो हर जगह नफरत, हिंदू-मुसलमान ही सूझता है। इस बात का सनातन से क्या लेना-देना?"
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 November 2026 at 14:29 IST