अपडेटेड 6 October 2025 at 13:57 IST
बंगाल में BJP सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला, खून से रंगा सफेद शर्ट; TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप
Breaking News: बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके गाड़ी पर पथराव किया गया, जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक वीडियो में सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीजेपी सांसद खून से लथपथ हैं।
बंगाल से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके गाड़ी पर पथराव किया गया, जिसकी वजह से वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक वीडियो में सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीजेपी सांसद खून से लथपथ हैं। उनके सिर पर चोट लगी है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इस हमले के पीछे TMC कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है।
बीजेपी नेता अमित मालवीय ने खून से लथपथ खगेन मुर्मू का वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''बंगाल में टीएमसी का जंगलराज! उत्तरी मालदा से दो बार सांसद रहे और सम्मानित आदिवासी नेता, भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर टीएमसी के गुंडों ने उस समय हमला किया जब वे जलपाईगुड़ी के दुआर्स क्षेत्र के नागराकाटा में विनाशकारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों में मदद करने जा रहे थे।
'TMC राज में क्रूरता का बोलबाला है'
अमित मालवीय ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि ममता बनर्जी अपने कोलकाता कार्निवल में नाच रही थीं, जबकि टीएमसी और राज्य प्रशासन गायब था। जो लोग वास्तव में लोगों की मदद कर रहे थे, भाजपा नेता और कार्यकर्ता, उन पर राहत कार्य करने के लिए हमला किया जा रहा है। यह टीएमसी का बंगाल है, जहां क्रूरता का बोलबाला है और करुणा को सजा दी जाती है।
ममता बनर्जी ने दबाया दहशत का बटन- शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना की निंदा की और TMC पर प्रहार करते हुए लिखा, ''ममता बनर्जी पूरी तरह से दहशत में हैं। उन्हें (काफी देर से) एहसास हुआ है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने उनके 'सेलिब्रिटीज के साथ कार्निवल में नाचने' के अमानवीय कृत्य को उस समय नफरत की नजर से देखा है जब उत्तर बंगाल बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहा था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और हज़ारों लोग बेघर हो गए।
शुभेंदु अधिकारी ने आगे लिखा कि इसके विपरीत, बीजेपी विधायक और सांसद प्रभावित लोगों को राहत पहुँचाने के लिए जमीनी स्तर पर अपना योगदान दे रहे थे। इसलिए, अब उन्होंने दहशत का बटन दबा दिया है और 'विशेष समुदाय' से जुड़े अपने गुंडों को भाजपा सांसदों और विधायकों पर हमला करने के लिए उकसाया है ताकि उन्हें राहत कार्य में शामिल होने से रोका जा सके। सांसद श्री खगेन मुर्मू पर आज नागराकाटा में उस समय बेरहमी से हमला किया गया और उन्हें खून से लथपथ चोटें आईं।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 6 October 2025 at 13:32 IST