'महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उन्हें...,' बीजेपी MLA रत्ना देबनाथ का रायगंज एनकाउंटर पर समर्थन, Rg Kar के आरोपियों के लिए की ये मांग

भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ ने रायगंज बलात्कार और हत्या मामले के आरोपियों के एनकाउंटर का समर्थन किया है। एनकाउंटर पर उन्होंने कहा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई हो। वहीं, अपनी बेटी के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के खिलाफ भी बड़ी मांग रखी हैं।

 
Follow :
रत्ना देबनाथ: रायगंज एनकाउंटर सही, Rg Kar आरोपियों के लिए की ये मांग | Image: ANI

भाजपा विधायक रत्ना देबनाथ, जिनकी बेटी के साथ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की गई थी, ने  रायगंज बलात्कार और हत्या मामले के आरोपियों के एनकाउंटर का समर्थन किया। उन्होंने अपनी बेटी के मामले में सबूतों को नष्ट किए जाने का जिक्र करते हुए, इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की मांग की है।

रायगंज एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए देबनाथ ने कहा कि वह इस तरह की कार्रवाई का समर्थन करती हैं। इस बीच उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के मामले में सबूतों को नष्ट कर दिया गया था और कहा कि अपराधियों के खतरनाक स्वभाव के कारण पुलिस को एनकाउंटर का सहारा लेना पड़ता है।

एनकाउंटर के बहाने पूर्व सरकार पर हमला

रायगंज बलात्कार और हत्या मामले के आरोपियों के एनकाउंटर का समर्थन करते हुए बीजेपी MLA रत्ना देबनाथ ने कहा "मैं एनकाउंटर का समर्थन करती हूँ। मेरी बेटी की मौत के मामले में, मैंने देखा कि कैसे सबूतों को नष्ट कर दिया गया, ठीक वैसे ही जैसे पहले के मामलों में हुआ था।

अगर उस समय मौजूदा मुख्यमंत्री सत्ता में होती, तो हमें इस तरह के कठिन दौर से नहीं गुजरना पड़ता। तब सभी दोषियों को एनकाउंटर के जरिए सबक सिखाया गया होता। इसके अलावा, पुलिस अपनी सुरक्षा के लिए भी एनकाउंटर का सहारा लेती है, क्योंकि ये अपराधी इतने खतरनाक होते हैं कि वे पुलिस पर भी हमला कर देते हैं। ऐसा लगभग हर मामले में देखा गया है। इसलिए, पुलिस को ये एनकाउंटर करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।"

जो लोग महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते, उन्हें…

उन्होंने आगे कहा कि "मेरे हिसाब से जो लोग महिलाओं की इज्ज़त करना नहीं जानते, उन्हें जीने का कोई हक नहीं है। राज्य से चार क्रिमिनल्स को हटा दिया गया है। जो व्यक्ति (ममता बनर्जी) पहले मुख्यमंत्री या हेल्थ मिनिस्टर रह चुके हैं, वे हमेशा क्रिमिनल्स के सपोर्ट में खड़े रहे हैं। उन्होंने क्राइम रोकने के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाया, इसलिए आज पश्चिम बंगाल के ये हालात बन गए हैं।"

November 10, 2026

अपनी बेटी के आरोपियों के लिए की ये मांग

आरजी कर रेप और मर्डर केस के आरोपियों के खिलाफ एक्शन की मांग करते हुए देबनाथ ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका भी यही हाल हो, हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा "मैं चाहती हूं कि आरजी कर रेप और मर्डर मामले के दोषियों का एनकाउंटर किया जाए। क्योंकि CBI जांच कर रही है, इसलिए मैं दोषियों का नाम नहीं लूंगी, लेकिन मुझे पता है कि वे कौन हैं।"

क्या है रायगंज एनकाउंटर मामला?

बता दें कि सोमवार को पश्चिम बंगाल के रायगंज में एक नाबालिग लड़की के रेप और मर्डर के आरोपी को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया। रिपोर्ट के अनुसार 5 नवंबर को 13 साल के नाबालिग का सड़ा-गला शव गुरुवार को रायगंज इलाके के जंगल से बरामद किया गया। 

वहीं, RG Kar मामला 9 अगस्त, 2024 को कोलकाता के RG Kar मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में ड्यूटी के दौरान एक पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के भयानक यौन हमले और हत्या से जुड़ा है, जब TMC सत्ता में थी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के नांगली विहार में खुले मैनहोल में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF और BSF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 11 November 2026 at 07:12 IST