'हज में पत्थर फेंकने की ट्रेनिंग...', मौलाना साजिद रशीदी पर भड़क गए बीजेपी विधायक, FIR कराने पहुंचे थाने; क्या है पूरा मामला?

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने मौलाना रशीदी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी है। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि मौलाना जानबूझकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि वह ISI के एजेंट है।

 
Follow :
मौलाना साजिद रशीदी के कांवड़ियों पर दिए गए बयान पर बोले बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर | Image: ANI

BJP MLA on Maulana Sajid Rashidi Statement: मौलाना साजिद रशीदी के कांवड़ यात्रियों पर की गई टिप्पणी का विवाद अब गहरा गया है। गाजियाबाद की लोनी सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली पहुंचकर मौलाना रशीदी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी है।

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का आरोप है कि मौलाना जानबूझकर कांवड़ियों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि माहौल बिगाड़े और दंगों जैसी स्थिति पैदा हो।

ISI का एजेंट है मौलाना- बीजेपी विधायक 

उन्होंने एक एजेंसी से बात करते हुए कहा, 'इस देश में किसी ने भी ऐसा बयान देने की हिम्मत नहीं की है। यह मौलाना जानबूझकर प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि वह ISI के एजेंट हैं।' इतना ही नहीं उन्होंने मुस्लिम लोगों के हज में पत्थर फेंकने की ट्रेनिंग लेकर आने की भी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जब लोग अपनी पूजा-स्थलों पर जाते हैं, तो वे शांति से ईश्वर को याद करने और धार्मिक रीति-रिवाज निभाने जाते हैं। अगर कोई वहां पत्थर फेंके, तो क्या उन्हें भी भक्त कहा जाना चाहिए? मैंने खुद चार बार कांवड़ उठाई है। कांवड़िये भगवान महादेव के सच्चे भक्त होते हैं। जो लोग कांवड़ियों को बदनाम करने के लिए पत्थरबाजी और तोड़-फोड़ करते हैं, वे सभी के सभी जिहादी होते हैं।'

'कांवड़ियों को बदनाम कर रहे कट्टरपंथी'

बीजेपी विधायक ने आगे कहा, 'हाल ही में जंतर-मंतर पर मुस्लिम लड़कियां बुर्के में आती थी, लेकिन प्रदर्शन स्थल पर टी-शर्ट पहन लेती थीं। इसके तमाम वीडियो सामने आए। औरतें बुर्के पहन कर आती थी और प्रदर्शन स्थल पर छात्र बन जाती थीं। जितने भी कट्टरपंथी लोग हैं वे किसी भी तरह से सनातन और कांवड़ियों को बदनाम करने के लिए इस तरह की हरकत करते रहते हैं।'

मौलाना रशीदी पूरा गैंग ऑपरेट कर रहे- नंद किशोर

वह कहते हैं कि मौलाना रशीदी की जांच होनी चाहिए। वहीं तोड़फोड़ करा रहे हैं और पूरे गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं। अगर वह हिंसा भड़काने या ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। NSA के तहत मामला दर्ज होना चाहिए और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए। कांवड़ियों का अपमान महादेव का अपमान है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने भड़कते हुए कहा कि रशीदी कहते हैं कि वहां जाकर शराब पीते हैं, एक ऐसा कांवड़ियां बता दें? मुझे लगता है कि अब वे देश में रहने लायक नहीं है। ऐसे व्यक्तियों के लिए ही पाकिस्तान बना था। मेरा मुख्यमंत्री से निवेदन है कि उन पर कठोर कार्रवाई हो।

क्या है पूरा मामला?

मौलाना साजिद रशीदी के उस बयान पर बवाल मचा है जिसमें उन्होंने कहा था कि सड़कों पर बैठकर शराब पीने और नशा करने वालों को शिवभक्त बोला जाता है। पुलिस वालों को वर्दी में रहते हुए पीटते हैं, आप उन्हें शिवभक्त बोलते हैं। स्कूल वैन में बैठे बच्चों के शीशे तोड़ दिए, कई बच्चों को घायल कर दिया, आप उन्हें शिवभक्त कहते हैं। आप उन लोगों को, जिन्होंने एक मरीज की वैन तक नहीं छोड़ी। और एक मरीज को परेशानी की हालत में, बीमारी की हालत में उससे कह रहे हैं, 'जय श्री राम के नारे लगाओ', ये शिवभक्त हैं? ये शिवभक्त नहीं हैं, ये तो आतंकवादी हैं।

यह भी पढ़ें: 'मौलाना साजिद रशीदी का जो जीभ काटकर लाएगा उसे 10 लाख का इनाम...', कांवड़ियों को नशेड़ी-भंगेड़ी कहने पर फूटा स्वामी विष्णु दास का गुस्सा, VIDEO 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 August 2026 at 07:55 IST