भाजपा विधायक ने भगत सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा की उपेक्षा के लिए 'आप' की आलोचना की

मालवीय नगर के एक पार्क में शहीद भगत सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को लेकर शुरू हुए राजनीतिक घमासान में भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी के पूर्ववर्ती विधायक पर इसकी (प्रतिमा की) स्थिति की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

 
Follow :
भगत सिंह | Image: PTI

मालवीय नगर के एक पार्क में शहीद भगत सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को लेकर शुरू हुए राजनीतिक घमासान में भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने आम आदमी पार्टी के पूर्ववर्ती विधायक पर इसकी (प्रतिमा की) स्थिति की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

हाल ही में मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए उपाध्याय ने स्थिति का आकलन करने के लिए शहीद भगत सिंह पार्क का दौरा किया।

उन्होंने दावा किया कि प्रतिमा पिछले तीन वर्षों से टूटी हुई है, लेकिन एक दशक तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व आप विधायक सोमनाथ भारती ने कोई कदम नहीं उठाया।

उपाध्याय के आरोपों के जवाब में आप ने कहा कि भाजपा दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों (जिसमें मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली सचिवालय में मंत्रियों के कार्यालय शामिल हैं) से बाबा साहब डॉ. भीम राव आंबेडकर और शहीद भगत सिंह के प्रति अपना अनादर ​​दिखाते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई है। सत्ता में होने के बावजूद भाजपा बेशर्मी से 'आप' पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रही है।

उपाध्याय ने कहा, 'आप केवल दिखावा करती है। अगर उन्हें शहीद भगत सिंह की सच्ची परवाह होती तो इस पार्क की ऐसी हालत नहीं होती।'

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 26 February 2025 at 23:53 IST