अपडेटेड 1 March 2025 at 22:10 IST

असम की सुरक्षा, समृद्धि और पहचान के लिए भाजपा जरूरी: हिमंता

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राज्य की सुरक्षा, समृद्धि और पहचान के लिए जरूरी है।

Follow :  
×

Share


Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma | Image: ANI

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राज्य की सुरक्षा, समृद्धि और पहचान के लिए जरूरी है। अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए माहौल तैयार करते हुए शर्मा ने पार्टी के नवनियुक्त जिला और मंडल अध्यक्षों को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी के मिशन को लागू करने में मदद करने के लिए समर्पित प्रहरी के रूप में अथक परिश्रम करने का आह्वान किया।

 

कांग्रेस शासन के दौरान कई समुदायों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह केवल भाजपा की वजह से है कि असमिया को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता मिली और ऐतिहासिक चराइदेव मैदाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिली है। शर्मा ने कहा कि ‘एडवांटेज असम 2.0’ के माध्यम से राज्य की उपलब्धियों और सुनहरे भविष्य के द्वार को खोल दिया गया है, जिसने लगभग 5.18 लाख करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त किया है।

असम में विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल तैयार

बंदरगाह मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि 2016 में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया कि हर पखवाड़े एक केंद्रीय मंत्री इस क्षेत्र का दौरा करें। राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने नवनियुक्त जिला और मंडल अध्यक्षों से आगामी पंचायत, स्वायत्त परिषद, बीटीआर और विधानसभा चुनाव में ‘कमांडर’ के रूप में कार्यभार संभालने का आह्वान किया, ताकि पार्टी के लिए निर्णायक जनादेश सुनिश्चित हो सके। इस कार्यक्रम में भाजपा के 39 संगठनात्मक जिलों और 433 मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: 4 DSP, 3 SHO समेत 25 पुलिसकर्मी सस्पेंड, हरियाणा पेपर लीक केस में एक्शन

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 March 2025 at 22:10 IST