जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है।

Follow :  
×

Share


Rajasthan CM Bhajanlal Sharma | Image: X- @RajCMO

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि एक साल के कार्यकाल में सरकार ने अपने 'संकल्प पत्र' के 50 से 55 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। शर्मा मुख्यमंत्री निवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पार्टी के घोषणा संकल्प पत्र के 50 से 55 प्रतिशत वादे पूरे कर चुकी है।

मुख्यमंत्री कहा, “हमने किसान, महिला, युवा एवं मजदूर सहित हर वर्ग के लिए काम किए हैं तथा इतने कम समय में सभी काम धरातल पर उतर भी रहे हैं।” शर्मा ने कहा कि जनता की आवश्यकताओं को पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बीते एक साल में सरकार का 'प्रदर्शन' अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में, विधानसभा के आगामी सत्र में सरकार की इन सभी उपलब्धियों को सदन में मजबूती के साथ रखा जाए।

शर्मा ने कहा कि नए विधायकों को सदन में पूरा मौका मिले तथा वरिष्ठ विधायकों के अनुभव का उपयोग करते हुए सदन की स्वस्थ परम्पराएं कायम रखी जाए। मुख्यमंत्री ने विधायकों से विधानसभा में अपनी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, सदन में सरकार के निर्णयों को मजबूती से रखने, विधानसभा के नियम-प्रक्रियाओं का समुचित अध्ययन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, “भजनलाल सरकार आमजन की सरकार है। मुख्यमंत्री शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है तथा सरकार के लिए राज्य का विकास ही सबसे ऊपर है।” उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण से होगी। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक दल की बैठक भी बृहस्पतिवार को हुई जिसमें सदन में उठाए जाने वाले मुद्दों आदि पर चर्चा हुई।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 30 January 2025 at 21:47 IST