DUSU Election Result: 'झूठ की गूंज की हवा निकली...,' DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत के बाद BJP का राहुल गांधी पर तीखा हमला, NSUI से कहां हुई चूक?

DUSU election results: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP की धमाकेदार जीत के बाद भाजपा ने NSUI की करारी हार पर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा 'झूठ की गूंज' की हवा निकल गई।

 
Follow :
ABVP की प्रचंड जीत पर BJP का राहुल गांधी पर वार, NSUI से कहां हुई चूक? | Image: X

DUSU election results: शनिवार, 19 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करने में कामयाब रही। चुनाव में अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में NSUI को करारी हार का सामना करना पड़ा।

DUSU चुनाव में NSUI की करारी पर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा 'झूठ की गूंज' की हवा निकल गई। दरअसल, पात्रा ने राहुल के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए तंज कसा।

राहुल गांधी की 'झूठ की गूंज' की हवा निकल गई-संबित पात्रा

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा 'इस जीत के बाद राहुल द्वारा प्रचारित 'झूठ की गूंज' का पर्दाफाश हो गया है। उस बयान की खोखली सच्चाई सामने आ गई है। राहुल चाहे अपने झूठ को दोहराते रहें, लेकिन राष्ट्र मोदी के देशभक्ति और विकास के मूल सिद्धांतों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा।'

बता दें कि ये टिप्पणी में राहुल गांधी के "छात्रों की गूंज" अभियान का जिक्र किया गया, जिसमें पात्रा ने आलोचना के तौर पर "झूठ की गूंज" वाक्यांश का इस्तेमाल किया।

September 19, 2026

जीत राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश-अमित शाह

वहीं, DUSU चुनाव में ABVP छात्र नेताओं की जीत के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई देते हुए कहा 'आज @ABVPVoice को मिली शानदार जीत उन राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए स्पष्ट संदेश है, जो युवा शक्ति को राष्ट्रविरोधी एजेंडे की प्रयोगशाला बनाना चाहते हैं। देश का युवा आज राष्ट्र प्रथम की विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है और यही इस जनादेश का सबसे बड़ा संदेश है।'

एक अन्य पोस्ट में गृह मंत्री ने कहा 'यह विजय परिषद की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा और छात्र हित के प्रति समर्पण पर युवाओं के अटूट भरोसे को दर्शाती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि परिषद के कार्यकर्ता इस जीत से मिली नई ऊर्जा और स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलते हुए छात्र हितों व राष्ट्र निर्माण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।'

September 19, 2026

DUSU चुनाव में कांग्रेस को फिर से जीरो मिला-रिजिजू

NSUI पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा 'कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। यानी दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन चुनाव में कांग्रेस को फिर से जीरो मिला है। 'झूठ का शोर' खत्म हो गया है और छात्रों ने साफ़-साफ़ अपनी बात कह दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन का चुनाव एक तरह से जनमत संग्रह है और इसने युवाओं की आवाज को सामने रखा है।"

अध्यक्ष पद विजेता यश डबास ने क्या कहा?

DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत के बाद ABVP उम्मीदवार यश डबास ने कहा, "मैं जीत का श्रेय ABVP के उन कार्यकर्ताओं को देना चाहूंगा जो छात्रों के हित के लिए साल के 365 दिन काम करते हैं...राहुल गांधी को आज दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्रों की गूंज साफ सुनाई दे गई होगी।

विजेता उम्मीदवारों ने आगे का विजन बताया 

सचिव पद पर ABVP की विजयी उम्मीदवार रिया ने कहा, "मेरी पहली प्राथमिकता महिला सुरक्षा रहेगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी की हर एक बहन की आवाज सुनूंगी। कहीं भी कोई भी परेशानी हो मैं उनको सबसे पहले खड़ी मिलूंगी। वो मुझे कभी भी संपर्क कर सकती हैं। छात्रों की गूंज में राहुल गांधी ने बोला कि वो 4-0 से विजय करेंगे। जीरो उन्होंने प्राप्त कर लिया है।"

संयुक्त सचिव पद के लिए ABVP के विजयी उम्मीदवार लक्ष्य ने कहा, "आज आपने 'जेन जी' की गूंज दिल्ली विश्वविद्यालय के अंदर सुनीं। जेन जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ है। पंजाब यूनिवर्सिटी के अंदर और अब दिल्ली विश्वविद्यालय में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र संघ चुनाव जीता।"

September 19, 2026

DUSU चुनाव में NSUI से कहां हुई चूक?

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के परिणाम आने के बाद NSUI सिर्फ और सिर्फ निराशा ही हाथ लगा। चार सीटों के लिए हुए चुनाव में NSUI को एक भी सीट नहीं मिली। रिपोर्ट के अनुसार चुनाव के नतीजे आने से पहले ही NSUI के भीतर टिकट वितरण को लेकर भारी असंतोष था। वहीं,  NSUI को एक भी सीट नहीं मिलने के कारणों में एक कारण बागी उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

चारों पदों पर विजेताओं के नाम

  • अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)
  • उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)
  • सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP)
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)

ये भी पढ़ें: BREAKING: DUSU चुनाव में ABVP का लहराया परचम, 3 पदों पर मारी बाजी; उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय का कब्जा

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 19 September 2026 at 23:27 IST