भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मणिपुर के राज्यपाल से मुलाकात की
भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा और मणिपुर प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ए शारदा देवी ने राज्य के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से यहां राजभवन में मुलाकात की।
Sambit Patra: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा और मणिपुर प्रदेश पार्टी अध्यक्ष ए शारदा देवी ने मंगलवार को राज्य के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से यहां राजभवन में मुलाकात की।
यह मुलाकात एन बीरेन सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पैदा हुए नेतृत्व संकट के बीच हुई। पात्रा और देवी के साथ शिक्षा मंत्री टी बसंत कुमार सिंह, एनपीएफ की मणिपुर इकाई अध्यक्ष अवांगबौ न्यूमई और जनता दल (यूनाइटेड) विधायक नासिर भी थे।
सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल के साथ करीब आधे घंटे तक बैठक हुई। बैठक के विवरण का पता नहीं चला है। प्रदेश भाजपा में बढ़ते असंतोष और नेतृत्व में बदलाव की मांग के बीच सिंह ने रविवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
मई 2023 से इंफाल घाटी स्थित मेइती और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में बसे कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 February 2025 at 23:07 IST