'आप भी हार रहे हैं, सपा ने 2024 में BJP को हाफ किया और अब 2027...', सपा में टूट की खबर पर अखिलेश की चुप्पी के बीच पार्टी की आई पहली प्रतिक्रिया

ओमप्रकाश राजभर के सपा में टूट वाले बयान पर सपा प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने जवाब देते हुए कहा, 'बकवास करना आपकी आदत है, इसका आपको इलाज करवाना चाहिए।'

 
Follow :

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के एक बयान ने यूपी के सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। राजभर ने दावा किया है कि 'आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी (SP) में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है। समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है'। फिलहाल उनके इस दावे पर सपा चीफ अखिलेश यादव की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, मगर सपा के प्रवक्ता ने करारा पलटवार किया है।

ओमप्रकाश राजभर के बयान पर सपा प्रवक्ता सुनील सिंह यादव ने जवाब देते हुए कहा, जिस समाजवादी पार्टी ने PDA के नारे के साथ और अखिलेश यादव के नेतृत्व में  भारतीय जनता पार्टी को 2024 में हाफ किया। अब तैयारी है 2027 में बीजेपी को पूरी तरहे से साफ करने की। BJP इसी वजह से बौखलाई हुई है, उसके सहयोगी बौखलाए हुए हैं। ओमप्रकाश राजभर क्या इस तरह की बातें केवल अपनी दुकान चलाने के लिए करते हैं।

राजभर को सही इलाज की जरूरत-सपा प्रवक्ता

सुनील सिंह यादव ने आगे कहा, ओमप्रकाश राजभर सपा में टूट की बात कर रही है। मगर सपा PDA के नारे के साथ बीजेपी को हराने की तैयार कर रहे हैं और ओपी राजभर आप भी हार रहे हैं। आपके दल में एक भी MLA जीतकर आने वाले नहीं है। आप तो सुबह कुछ बोलते हैं, शाम को कुथ बोलते हैं। इसक पहले योगी और पीएन मोदी पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं और अब सपा के बारे में बोल रहे हैं। आपकी सोच, आपके सूत्र और आपके कार्यक्रम यूपी जनता जान रही है। बकवास करना आपकी आदत है, इसका आपको इलाज करवाना चाहिए।

ओम प्रकाश राजभर ने सपा में टूट का किया दावा

बता दें कि शिवसेना(UBT) में राजनीतिक हलचल पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अब नंबर उत्तर प्रदेश का है। राम गोपाल ने चिट्ठी अमित शाह का दे दी है और कह दिया है कि इन लोगों को बुलाकर अपने पास ले लीजिए।खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।"

June 17, 2026

सांसदों के खरीद-फरोख्त क्या बोले राजभर?

ओम प्रकाश राजभर ने सांसदों के खरीद-फरोख्त पर कहा, 'अगर वो कह रहे हैं कि सांसदों को खरीद जा रहा है तो हम कहेंगे वो बिकने के लिए तैयार हैं, तभी तो खरीदा जा रहा है। टिकाऊ नेता पैदा करो। बिकने वाला है तैयार करोगे तो बिकेगा ही। ऐसा नेता तैयार करो जो बिकी ना।' 
 

यह भी पढ़ें: 'अगला नंबर UP का है', योगी के मंत्री ने सपा में बड़ी टूट का किया दावा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 June 2026 at 14:13 IST