Bihar: बांकीपुर उपचुनाव हुआ दिलचस्प... BJP उम्मीदवार ने भरा नामांकन, कहा- मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के काम को आगे बढाऊंगा; जानिए कौन-कौन प्रत्याशी?
बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर BJP अभिषेक कुमार बंटी ने अपना नामांकन भर दिया है। वहीं, जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर भी इसी सीट से चुनाव लड़ने का दवा किया है।
- भारत
- 2 min read
बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने युवा नेता अभिषेक कुमार बंटी ने अपना नामांकन भर दिया है। वहीं, इसी सीट से जन सुराज पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर अपना सियासी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, जिसके चलते उपचुनाव और भी अधिक चर्चा के केंद्र बना हुआ है।
भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बांकीपुर उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार बंटी के अपना नामांकन भरते से ही जमकर हल्ला बोला है। नामांकन भरने के बाद उन्होंने आगे का लक्ष्य बताया। इस दौरान भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी कहा बांकीपुर से बीजेपी की'जोरदार जीत होगी'। वहीं, राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने भी परिवर्तन होने का दावा किया।
आज बांकीपुर की जनता की जीत है-अभिषेक कुमार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी ने अपने नामांकन भरने पर कहा, "आज बांकीपुर की जनता की जीत है। मुझे मौका मिला है। मैं जनता और कार्यकर्ताओं के बीच रहूंगा। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यहां जो काम किया है, उस काम को हमें आगे बढ़ाना है और एक नई लकीर बांकीपुर में खींचनी है।'
विजय की पताका लहरेगी-रविशंकर प्रसाद
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा भाजपा जीत रही और विजय की पताका लहरेगी। उन्होंने कहा 'जोरदार जीत होगी, निश्चिंत रहिए। विजय की पताका लहरेगी।"
राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने अपना नामांकन दाखिल करने पर कहा, "हम जीतकर आ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन की जीत होगी। जनता परिवर्तन चाह रही है और इस बार परिवर्तन होकर रहेगा।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 9 July 2026 at 17:34 IST