'इटली के संस्कारों में 'मां' हंसी का पात्र होती होगी, लेकिन...,' BJP का राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार, जानें कैसे मां पर राजनीति करना कांग्रेस को पड़ा भारी?
इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का 'अपमान' टिप्पणी को लेकर BJP ने तीखा प्रहार किया है। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा 'राहुल गांधी युवाओं के मंच से मां के अपमान को बढ़ावा देकर अपनी ओछी मानसिकता दर्शा रहे हैं।'
- भारत
- 4 min read
शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के पांचवें संस्करण के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का कथित तौर मजाक उड़ाने की घटना विवादों में है। भारतीय जनता पार्टी ने इस पूरे प्रकरण पर तीखा प्रहार करते हुए राहुल गांधी से माफी की मांग की है।
इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसे बेहद ही शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा 'शायद इटली के संस्कारों में मां हंसी का पात्र होती होगी, लेकिन भारत में मां भगवान का रूप होती है राहुल जी। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व बीजेपी MP बृजभूषण शरण सिंह और उत्तराखंड के सीएम धामी ने राहुल गांधी पर जमकर हमला किया है।
शायद इटली के संस्कारों में मां हंसी का पात्र होती होगी, लेकिन....-मनजिंदर सिंह सिरसा
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष (LoP) राहुल गांधी पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने हमला करते हुए कहा 'शायद इटली के संस्कारों में मां हंसी का पात्र होती होगी, लेकिन भारत में मां भगवान का रूप होती है राहुल जी।एक सार्वजनिक मंच से दुनिया भर की मां का उपहास उड़ाना और उस पर खिलखिलाकर हँसना साफ दिखाता है कि सोनिया गांधी जी ने अपने बेटे को कैसे संस्कार दिए हैं।
आगे उन्होंने कहा 'विरोध नीतियों का कीजिए, संस्कारों का पतन मत दिखाइए। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन संवेदना और मर्यादा से विहीन ऐसा विपक्ष देश के लिए बेहद शर्मनाक है।'
अमर्यादित बात पर हंसना राजनीतिक संस्कारों को उजागर करती है-CM धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल पर हमला करते हुए कहा 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की स्वर्गीय माताजी के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे जाएं और उस पर राहुल गांधी हंसें—यह दृश्य बेहद शर्मनाक और पीड़ादायक है।'
आगे उन्होंने कहा 'राहुल गांधी जी, राजनीतिक विरोध में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ देना न लोकतंत्र है, न सेवा और न ही संस्कार। देश की मातृशक्ति सब देख रही है। ऐसी असंवेदनशीलता और उपहास किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।'
'ना संस्कार जानते हैं और ना ही मर्यादा सीखा-CM योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा 'जिनमें संस्कार नहीं हैं और जो भारत और भारतीयता का अपमान करने को ही अपने जीवन का एकमात्र लक्ष्य मानते हैं, उनसे 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को समझने की उम्मीद करना बेकार है; मुझे लगता है कि देश को उनसे कोई भी उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए।
ये लोग पदभ्रष्ट लोग हैं, जो हर वो काम करते हैं जो भारत को बदनाम कर सके, भारत की गरिमा को बर्बाद कर सके और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा सके।'
MP कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने क्या कहा?
MP कांग्रेस चीफ जीतू पटवारी ने PM मोदी की मां की मिमिक्री विवाद पर BJP के आरोपों को खारिज करते हुए कहा 'यह इवेंट पूरी तरह से पब्लिक वेलफेयर, स्टूडेंट की शिकायतों और एजुकेशनल रिफॉर्म पर केंद्रित था। किसी भी तरह की नेगेटिव बातें बनाना भी एक तरह से पाप है। उनका मजाक नहीं उड़ाया गया।"
कैसे मां पर राजनीति करना कांग्रेस को पड़ा भारी?
राहुल गांधी द्वारा कथित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने एक बड़ा 'सेल्फ गोल' कर लिया है, क्योंकि मातृशक्ति और मां के अपमान के मुद्दे को बेजेपी ने जनभावनाओं से जोड़कर कांग्रेस के खिलाफ एक बड़ा हथियार बना लिया है। गौरतलब है बिहार के दरभंगा में एक रैली के दौरान राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की दिवंगत मां पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद बीजेपी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं, पीएम मोदी ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि 'यह उनकी मां का नहीं बल्कि देश की हर मां-बेटी का अपमान है।'
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 20 September 2026 at 23:07 IST