हिंदू सेना अध्यक्ष की गाड़ी पर बाइक सवारों ने की फायरिंग, अजमेर दरगाह में शिव मंदिर की बात कहने वाले विष्णु गुप्ता का दावा
Ajmer Dargah Case: अजमेर दरगाह में हिंदू मंदिर का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर फायरिंग का मामला सामने आया है।
- भारत
- 2 min read
Ajmer Dargah Case: अजमेर दरगाह में हिंदू मंदिर का दावा करने वाले हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विष्णु पर उस समय गोलीबारी हुई जब वह जयपुर से दिल्ली जा रहे थे। गगवाना लाडपुरा पुलिया के पास दो अज्ञात बदमाशों ने उनपर गोली चलाई।
हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता की ओर से अदालत में याचिका दाखिल की गई थी। याचिका में दावा किया गया है कि जिस स्थान पर दरगाह बनाई गई, वहां एक शिव मंदिर था और मंदिर का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण किया जाना चाहिए।
बाल-बाल बचे हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता
जानकारी के मुताबिक, हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर सुबह लगभग 6 बजे गोली चलाई गई। लेकिन इस गोलीबारी में वह जख्मी नहीं हुए और बाल-बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है।
विष्णु गुप्ता ने पुलिस को किया सूचित
विष्णु गुप्ता ने खुद पर हुई गोलीबारी की घटना की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उनपर पहले भी इसी तरह के हमले हो चुके हैं। फिलहाल इस घटना के बाद से पुलिस अलर्ट मोड पर है।
वहीं खुद पर हुई फायरिंग को लेकर विष्णु गुप्ता ने बताया कि दो बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की जो जानलेवा हमला था। विष्णु गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह हमला अजमेर दरगाह मामले में उन्हें रोकने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं और यह धर्म का काम है। उन्होंने बताया कि पहले भी उन्हें डराने की कोशिश की जा चुकी है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
अब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। अजमेर के एसपी वन्दिता राणा ने बताया कि विष्णु गुप्ता ने उन पर हुई फायरिंग की जानकारी दी जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें: मेरठ से बड़ी खबर, 50 हजार का इनामी बदमाश एनकाउंटर में ढेर; परिवार के 5 लोगों के कत्ल का आरोप
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 January 2025 at 11:26 IST