BREAKING: बीकानेर में भीषण हादसा, कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर; एक महिला और एक बच्ची समेत 6 की मौत
बीकानेर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक भीषण सड़क हादसे में अब तक 6 की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आसपास के इलाके में मातम पसर गया है।
- भारत
- 2 min read
राजस्थान के बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर सीजराल होटल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई रही है। मिली जानकारी के अनुसार एक कार और एक ट्रक की आमने सामने टक्कर हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई है।
वहीं, बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। इस भयानक घटना के बाद होटल के आसपास हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है।
हरियाणा निवासी बताये जा रहे हैं मृतक
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन पुरूष, एक महिला व एक बालिका शामिल है। बताया जा रहा है कि मृतक लोग हरियाणा से हैं। इस हादसे में एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतकों के शव को श्री डूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
इलाके में मचा हड़कंप
श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे पर हुए इस भीषण और दर्दनाक सड़क हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद चीख-पुकार मचने लगी। सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की आधिकारिक पहचान और विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
बच्ची की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर रेफर
इस भयानक हादसे में छह लोगों की जान चली गई वहीं, इस हादसे में एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बच्ची को बिकनरे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुरुआत में हादसे का करण तेज रफ्तार माना जा रहा है। पुलिस इस मामले में CCTV खंगाल रही है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 15 June 2026 at 16:01 IST