अपडेटेड 16 November 2025 at 21:40 IST

CM नीतीश कुमार ही होंगे या फिर कोई और? बिहार में शपथ ग्रहण से पहले जीतन राम मांझी का आया बड़ा बयान

Jitan Ram Manjhi Statement on Bihar CM: जीतन राम मांझी ने कहा - पहले चरण के मतदान में, जब हमें पता चला कि महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, तो हमें यकीन हो गया था कि NDA जीतेगा...दूसरे चरण में मतदान और भी ज्यादा हुआ...हमें यकीन था कि हम 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

Follow :  
×

Share


जीतन राम मांझी (फाइल फोटो) | Image: X- @jitanrmanjhi

Jitan Ram Manjhi Statement on Bihar CM: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत मिलने की चर्चा पूरे भारत में हो रही है। इस चुनाव में राजग (NDA) को 202 सीटों पर भारी जीत मिली है। चुनावी नतीजों के बाद बिहार में अब सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है।

एनडीए में शामिल विभिन्न दलों (बीजेपी, जदयू, लोजपा(राम विलास), हम आदि) की कई बैठकें हों रही हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि बिहार के CM नीतीश कुमार ही होंगे या फिर कोई और होगा। आइए इसके बारे में जानते हैं...

अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे - जीतन राम मांझी 

बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत मिलने के बाद आज केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी बिहार से दिल्ली पहुंचे। यहां पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री एवं बिहार भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और भारतीय जनता पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े से मुलाकात की।

इस मुलाकात से पहले केंद्रीय मंत्री मांझी ने मीडिया से बातचीत की। इस बातचीत में जीतन राम मांझी ने बताया - मुझे हमेशा से विश्वास था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनने पर हम जीतेंगे...NDA के नेता मेरी सभी रैलियों में मेरे साथ शामिल हुए, जिनमें मैंने कहा था कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे।

जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारी कई बैठकें हुईं हैं, जिनमें नित्यानंद राय, राजीव प्रताप रूडी समेत कई नेता शामिल हुए थे। सभी लोगों ने कहा था कि हमारे अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे।

उन्होंने आगे कहा- पहले चरण के मतदान में, जब हमें पता चला कि महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, तो हमें यकीन हो गया था कि NDA जीतेगा...दूसरे चरण में मतदान और भी ज्यादा हुआ...हमें यकीन था कि हम 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे... मैं अपनी पार्टी के लिए कभी कुछ नहीं मांगूंगा...सरकार बनाने की तैयारियां चल रही हैं...सोमवार को मुख्यमंत्री कैबिनेट की आखिरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया जाएगा, जिसके बाद वे राज्यपाल के पास जाकर अपना इस्तीफा देंगे।

जीतन राम मांझी ने बिहार सीएम के लिए अपनी बात को दोहराते हुए कहा - मुख्यमंत्री के बारे में बेबाक आज भी हम करेंगे कि नीतीश कुमार ही हम लोगों के नेता होंगे, मुख्यमंत्री होंगे।

एनडीए को मिली 202 सीटों पर जीत

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)भाजपा: 89 सीटों पर जीत
  • जनता दल (यूनाइटेड) (JDU): 85 सीटों पर जीत
  • लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास): 19 सीटों पर जीत
  • हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर): 5 सीटों पर जीत
  • राष्ट्रीय लोक मोर्चा : 4 सीटों पर जीत

यहां बता दें कि बिहार की कुल विधानसभा सीटों की संख्या 243 है। किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीत की जरूरत थी। एनडीए गठबंधन को बहुमत से काफी अधिक 202 सीटें मिली हैं। 

ये भी पढ़ें - Bihar CM Oath Date: बिहार में इस तारीख को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह, 17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान में प्रवेश पर रोक

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 November 2025 at 21:40 IST