Bihar: 'वैसा राक्षस को जहां रहे वहीं मार दे, रेप करने वाले का मर्डर होगा...', जमुई छेड़छाड़ कांड पर बोले JDU विधायक अनंत सिंह
जमुई छेड़छाड़ कांड पर पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा, 'पुलिस सही कदम उठा रही है। जो व्यक्ति ऐसा काम करता है, उसे एक ही दिन में मार देना चाहिए।'
- भारत
- 3 min read
बिहार के जमुई जिले में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी बीच सियासी बयानबाजी भी थमने का नाम नहीं ले रही। विपक्ष लगातार सम्राट सरकार को कानून-व्यवस्था को लेकर घेर रहा है, जबकि सत्ता पक्ष पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी का हवाला देकर जवाब दे रहा है।
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर कर दिया। गिरफ्तारी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। छात्रा के साथ रास्ते में बदसलूकी और गंदी हरकत करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल के बाद पुलिस एक्शन में आ गई। मामले में अब तक कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। घटना पर बाहुबली जेडी(यू) विधायक अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।
जो रेप करेगा, उसका मर्डर होगा-अनंत सिंह
बाहुबली अनंत सिंह ने पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा, “ पुलिस सही कदम उठा रही है। जो व्यक्ति ऐसा काम करता है, उसे एक ही दिन में मार देना चाहिए। ऐसे लोगों को तुरंत मार देना चाहिए। ऐसे लोगों को मारने वालों का भी पुण्य होगा। रेप करने वाले आरोपी को जहां रहे, वहीं मार देना चाहिए। ऐसा एक्शन जरूरी है। जो रेप करेगा, उसका मर्डर होगा।”
आरोपी को एक ही दिन में खत्म कर देना चाहिए-अनंत सिंह
अनंत सिंह ने आगे कहा, “सरकार इस घटना को लेकर सही कदम उठा रही है। ऐसे लोगों को तुरंत मार देना चाहिए। जनता को भी ऐसी घटनाओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए और सरकार को इसकी सूचना देनी चाहिए। पुलिस अकेले क्या कर सकती है? इसलिए जनता को सहयोग करना चाहिए। आरोपी को एनकाउंटर में खत्म कर देना चाहिए।”
जमुई में छात्रा के साथ क्या हुआ?
बता दें कि घटना बीते 19 सितंबर की है। 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा अपने दोस्त के साथ कोचिंग से पढ़ाई करके घर लौट रही थी। जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके के पास कुछ मनचलों ने जबरन उनका रास्ता रोक लिया, फिर छात्रा के साथ बदसलूकी और अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब छात्रा के दोस्त ने विरोध करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पीड़ित छात्रा और उसका दोस्त हाथ जोड़कर, गिड़गिड़ाकर छोड़ने की भीख मांगते रहे, लेकिन मनचले गंदे हरकत करने से नहीं रूके। छात्रा के शरीर को गलत तरीके से बार-बार छूते रहे। एक ने दो उसे गोद में उठाकर ले जाना लगा। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो 20 सितंबर को तेजी से वायरल हो गया, इसके बाद से मामला ने तूल पकड़ लिया।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 September 2026 at 19:41 IST