अपडेटेड 27 May 2025 at 15:13 IST
Tejashwi Yadav: 'पापा बेटा हुआ है, बिल्कुल कात्यायनी जैसा... और फिर लालू की गोद में पोता', गदगद तेजस्वी ने दिखाई पहली झलक
तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। बहन रोहिणी आचार्य ने नन्हें मेहमान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर खुशखबरी आई है। वो दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है। तेजस्वी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने नन्हें मेहमान की फोटो भी शेयर की है। अब उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए अस्पताल की तस्वीरों को शेयर किया है। साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो परिवार के सदस्यों को वीडियो कॉल पर बच्चे की पहली झलक दिखा रही है।
तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव कोलकाता के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। मंगलवार (27 मई) को सुबह-सुबह तेजस्वी यादव ने बेटे के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए दूसरी बार पापा बनने की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "गुड मॉर्निंग! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आने की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!" अब तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी बच्चे की पहल झलक दिखाते हुए कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
रोहिणी ने वीडियो कॉल पर दिखाई नन्हे मेहमान की झलक
रोहिणी आचार्य दूसरी बार बुआ बनी है। तेजस्वी के बेटे के आगमन पर वो बेहद खुश नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक के बाद कई वीडियो और फोटो शेयर कर रही हैं। रोहिणी ने अस्पताल से तेजस्वी यादव के साथ लालू यादव और परिवार के दूसरे सदस्यों को वीडियो कॉल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पीछे से एक आवाज आ रही है कि कात्यायनी जैसी ही तो दिख रही है। फिर तेजस्वी यादव कहते हैं-पापा हैं। पापा ऑनलाइन हैं। पापा बेटा हुआ है। पोता आपको।
लालू यादव की गोद में नजर आया पोता
वहीं, रोहिणी ने एक और पोस्ट X पर किया जिसमें लालू यादव अपने पोतो को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। रोहिणी ने फोटो शेयर कर लिखा है- दादा जी का पोता हूं मैं, दादा जी की तरह बड़ा बन दिखलाऊगा। एक नया इतिहास रचूंगा , दादा जी की ही तरह बेमिसाल बन जाऊंगा दादा जी की ऊंगली पकड़ कर कर्तव्य - पथ पर आगे बढ़ता जाऊंगा।
दूसरी बार पिता बने तेजस्वी यादव
बता दें कि तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी साल 2021 में धूमधाम से हुई थी। वे पहली बार साल 2023 में पिता बने थे। तब उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने कात्यायनी रखा था। बेटी का जन्म 27 मार्च 2023 को चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन हुआ था। ऐसे में लालू यादव ने अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा था। मां कात्यायनी को देवी दुर्गा का छठवां रूप माना जाता हैं। अब वो एक बेटे के भी पिता बन गए हैं। इस तरह से आज तेजस्वी यादव का परिवार पूरा हो गया है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 27 May 2025 at 15:13 IST