'हम छात्रों की आवाज उठाते रहेंगे, जेल भेजने डरने वाले नहीं हैं, हमारे भगवान कृष्ण का जन्म...', हिरासत में लिए जाने के बाद बोले तेजस्वी यादव
Bihar: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजभवन की ओर पैदल मार्च कर रहे RJD के प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस बीच पुलिस ने तेजस्वी को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया आई है।
- भारत
- 3 min read
RJD March To Raj Bhavan: बुधवार (19 अगस्त) को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में राजभवन की ओर पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी और बिहार में छात्रों व युवाओं को हो रही परेशानियों जैसे मुद्दों को उठाया।
मार्च का नेतृत्व कर रहे RJD नेता तेजस्वी यादव और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस बीच मार्च को उग्र होते देख पुलिस ने तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा 'इस सरकार के खिलाफ हम लोग लड़ते रहेंगे। हम लोग जेल से डरने वाले नहीं है।'
जेल से डरने वाले नहीं, छात्रों के हक लिए लड़ते रहेंगे-तेजस्वी
हिरासत में लिए जाने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा 'हम लोगों का मार्च राजभवन तक था, लेकिन आयकर विभाग पर ही रोक दिया गया है। इस सरकार के खिलाफ हम लोग लड़ते रहेंगे। हम लोग जेल से डरने वाले नहीं है।'
आगे उन्होंने कहा 'हम छात्रों के हक और अधिकार के लिए, बेरोजगारी को मिटाने के लिए, पेपर लीक रोकने के लिए, पारदर्शी परीक्षा, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग हमेशा आवाज उठाते रहेंगे और लड़ते रहेंगे।'
वाटर कैनन कोई से फर्क नहीं पड़ने वाला
इससे पहले प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वाटर कैनन के इस्तेमाल पर तेजस्वी यादव ने कहा 'यह सब सम्राट चौधरी के आदेश पर हुआ है। इससे (वाटर कैनन) कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा। ऐसे काम नहीं चलेगा।"
SP और DM को सस्पेंड करने को लेकर प्रदर्शन
यह मार्च सिवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान एके-47 राइफल के इस्तेमाल को लेकर उठे विवाद के बीच हो रहा है। बिहार सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि भीड़ में फंसने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल ने एके-47 से हवा में चार गोलियां चलाईं, जबकि सरकार का कहना है कि गोलीबारी में कोई भी प्रदर्शनकारी घायल नहीं हुआ। कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। अब RJD का कहना है कि सरकार को सिवान के SP और DM को सस्पेंड करना होगा, नहीं तो प्रदर्शन जारी रहेगा।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 August 2026 at 14:35 IST