अपडेटेड 20 November 2025 at 16:41 IST
Bihar: CM बनते ही चचा नीतीश कुमार को तेजस्वी यादव ने दी बधाई, कहा- आशा है नई सरकार अपने वादों पूरा कर बिहारवासियों...
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। नई सरकार से वादे पूरा करने की अपील की है।
Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप मे 10वीं बार शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश के साथ-साथ 26 और नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसी बीच तेजस्वी यादव को लेकर खूब चर्चाएं हुईं कि वो शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे या नहीं? हालांकि तेजस्वी यादव समारोह में तो नहीं पहुंचे थे लेकिन अब उनका पहला रिएक्शन सामने आया है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए नीतीश सरकार को अपने वादों को पूरा करने की बात कही है। जानते हैं और क्या क्या लिखा।
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में गुरुवार को हुए भव्य समारोह में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। वहीं 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिनमें 14 बीजेपी कोटे से, 8 जदयू से, 2 लोजपा (R) से जबकि हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल है। जदयू ने जमा खान को फिर मंत्री बनाया है।
क्या बोले तेजस्वी यादव?
तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर लिखा- ‘आदरणीय नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद् के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक और गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।’
PM मोदी ने मंच से गमछा हिलाया
शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली, एमपी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शपथ समारोह में शामिल हुए। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
किस पार्टी से बने कितने मंत्री, पूरी लिस्ट
- सम्राट चौधरी – बीजेपी
- विजय सिन्हा – बीजेपी
- विजय कुमार चौधरी – जेडीयू
- विजेंद्र यादव – जेडीयू
- श्रवण कुमार – जेडीयू
- मंगल पांडेय – बीजेपी
- दिलीप जायसवाल – बीजेपी
- अशोक चौधरी – जेडीयू
- लेशी सिंह – जेडीयू
- मदन साहनी – जेडीयू
- नितिन नवीन – बीजेपी
- रामकृपाल यादव – बीजेपी
- संतोष सुमन – हम
- सुनील कुमार – जेडीयू
- जमा खा – जेडीयू
- संजय टाइगर – बीजेपी
- अरुण शंकर – बीजेपी
- सुरेंद्र मेहता – बीजेपी
- रमा निषाद – बीजेपी
- नारायण साह – बीजेपी
- लखेन्द्र पासवान – बीजेपी
- श्रेयशी सिंह – बीजेपी
- प्रमोद कुमार – बीजेपी
- संजय कुमार – एलजेपी (आर)
- संजय कुमार सिंह – एलजेपी (आर)
- दीपक प्रकाश – आरएलम
PM मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'बिहार सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को मेरी हार्दिक बधाई। समर्पित नेताओं की यह एक ऐसी शानदार टीम है, जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन सभी को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।'
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 November 2025 at 16:41 IST