अपडेटेड 8 February 2026 at 23:45 IST

'क्या मैं बंद कमरे में जाकर फांसी लगा लूं...', प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच तेज प्रताप ने ऐसा क्यों कहा? बोले- मुझे डिप्रेशन में धकेला गया

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने 8 फरवरी 2026, रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान तेज प्रताप मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बोले कि हमपर इतने बेबुनियाद इल्जाम लगाए गए और बदनाम करने की कोशिश की गई कि कोई और होता फांसी लगा लेता।

Follow :  
×

Share


Tej Pratap Yadav PC: जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने 8 फरवरी 2026, रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान तेज प्रताप मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बोले कि हमपर इतने बेबुनियाद इल्जाम लगाए गए और बदनाम करने की कोशिश की गई कि कोई और होता फांसी लगा लेता। उन्होंने कहा कि मुझे बार-बार परेशान किया जा रहा है…. तो क्या हम बंद कमरे में जाकर फांसी लगा लें?’

‘इन लोगों ने मुझे डिप्रेशन में पहुंचा दिया…’

JJD प्रमुख ने ये भी कहा कि उनके पिता ने दही चूड़ा कार्यक्रम में आकर उन्हें आशीर्वाद दिया था, ये इन जयचंदों को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझे डिप्रेशन में पहुंचा दिया था, यहां तक कि फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई, लेकिन भगवान का आशार्वाद रहा कि बच गए।

‘मेरे बिना किसी का दाल नहीं गल रहा’

इसके अलावा उन्होंने बताया कि लगातार मुझे परेशान किया जा रहा है… क्यों किया जा रहा है.. कहीं भी जाएं हम ही नजर आ रहे हैं। मेरे बिना किसी का दाल ही नहीं गल रहा है। दिन-रात बेबुनियाद इल्जाम लगाए जा रहे है। तो क्या आदमी बंद कमरे में जाकर फांसी लगा ले?

‘अनुष्का यादव के साथ कोई संबंध नहीं…’

इसके अलावा तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ जुड़ रहे नाम को लेकर भी सफाई पेश की। तेज प्रताप ने कहा, ‘ये हमारे बारे में रूमर उड़ाया जा रहा है। मेरी छवि को खराब करने का काम किया जा रहा है। मैंने कहा था कि मेरा अकाउंट हैक हुआ था, मुझे फंसाया जा रहा है। आप पता करें कि अनुष्का के साथ आकाश भाटी कौन है? आकाश गुर्जर कौन है? मेरा कोई सम्बन्ध नहीं है.. जिसका संबंध है वो जानें। ये मुकेश रौशन या सुनील सिंह बताएंगे कौन है? आकाश भाटी के बारे में अनुष्का बताएं कि कौन है जो उसके फ्लैट पर जाता था।’

तेज प्रताप ने बताया जयचंद कौन?

तेज प्रताप यादव ने पीसी के माध्यम से यह भी बताया, ‘हमारा क्लियर स्टैंड है की किस तरीके से हमारे साथ व्यवहार हुआ। हमारे साथ घर और पार्टी से कैसे निष्कासन हुआ? ये पूरे बिहार की जनता जानती है कि ये जयचंद मेरे बारे में कुछ ना कुछ झूठ फैलाते रहते हैं। मैं पर्दाफाश कर रहा हूँ कि जयचंद कौन हैं? पहले जयचंद हैं मुकेश रौशन, उसके बाद संजय यादव और तीसरे नंबर पर रमीज, चौथे नंबर पर शक्ति सिंह और पांचवे नंबर पर सुनील सिंह। इसके अलावा उनके साथ के छुटपुट लोग हैं।’

ये भी पढ़ें:  'मैं पर्दाफाश कर रहा हूं कि जयचंद कौन हैं...', तेज प्रताप यादव ने 5 नामों का किया खुलासा; बोले- हम मोदी जी से मिलेंगे, कोर्ट जाएंगे
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 23:40 IST