अपडेटेड 10 February 2026 at 18:07 IST
एक्टर राजपाल यादव पर टूटा दुखों का पहाड़ तो लालू के बेटे तेज प्रताप ने बढ़ाया मदद का हाथ, किया ₹1100000 देने का ऐलान
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मदद के लिए अब बिहार सरकार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव आगे आए हैं। उन्होंने एक्टर को बड़ी आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से सबको हंसाने वाले दमदार एक्टर राजपाल यादव इस वक्त अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। आर्थिक तंगी से गुजर रहे एक्टर ने करोड़ों रुपए के चेक बाउंस मामले में बीते दिनों सरेंडर किया था। जिसके बाद एक्टर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। अब उनकी मदद के लिए बिहार सरकार में पूर्व मंत्री और JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव आगे आए हैं।
एक्टर राज्यपाल यादव ने चेक बाउंस के एक पुराने मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। इस केस में उन्हें लगभग 6 महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई गई है, जिसके चलते वे फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कई स्टार्स उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं। वहीं, अब बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी आगे आए हैं।
राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनकी पार्टी राजपाल यादव के परिवार को 11,00,000 रुपये की आर्थिक मदद दे रही है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए अपने X पोस्ट में लिखा है, मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।
तिहाड़ जेल बंद में राजपाल यादव की भावुक अपील
राजपाल यादव ने सरेंडर की समय-सीमा बढ़ाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी, लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी ये रीक्वेस्ट खारिज कर दी थी। एक्टर ने सरेंडर से पहले भावुक बयान देते हुए कहा था कि उनके पास न तो पैसे हैं और न ही मदद करने वाले लोग, जिससे यह मामला और चर्चा में आ गया।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि ये मामला 2010 का है, जब राजपाल यादव ने डायरेक्टर के तौर पर अपनी पहली फिल्म 'अता-पता लापता' बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपए कर्ज के तौर पर लिए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके दिए कई चेक बाउंस हो गए। कोर्ट ने उन्हें समय-समय पर राहत दी थी, लेकिन तय राशि जमा न कर पाने के कारण अंत में एक्टर को सरेंडर करना पड़ा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 18:07 IST