RJD नेता को धक्का देने का मामला पकड़ा तूल तो तेज प्रताप की आई सफाई-मीसा और मेरी मां के बीच में वो...

तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन मीसा भारती की नामांकन सभा में एक शख्स को भरे मंच से धक्का दे दिया था। अब इस विवाद पर उनकी सफाई सामने आई है।

 
Follow :
तेज प्रताप की आई सफाई | Image: X

Tej Pratap Yadav : मीसा भारती की नामांकन सभा में RJD नेता को मंच से धक्का देने के बाद अब तेज प्रताप यादव की सफाई सामने आई है। तेज प्रताप में अपना पक्ष रखते हुए X पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया है। उन्होंने अपनी सफाई में लिखा कि मेरी मंशा कहीं से भी किसी को आहत करने की नहीं थी।

तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन मीसा भारती की नामांकन सभा में एक शख्स को भरे मंच से धक्का दे दिया था। भरी सभा में तेज प्रताप गुस्से से आगबबूला हो गए थे। उन्होंने RJD नेता को ऐसा धक्का दिया कि वो मंच से नीचे गिर पड़े। मीसा ने भाई तेजप्रताप को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। मां राबड़ी देवी भी बेटे की हरकत से बहुत परेशान दिखी। ये पूरा धक्का कांड कैमरे में कैद हो गया है।

तेज प्रताप की आई सफाई

अब इस पूरे घटनाक्रम पर तेज प्रताप यादव ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने X पोस्ट में लिखा- ये जो कुछ लोग मेरा एक वीडियो वायरल कर रहे है। उनको मैं बताना चाहता हूं कि सिक्के के दो पहलू होते है। एक तो आप सभी ने देख लिया, दूसरी ओर हुआ ये था कि प्रत्याशी डॉ. मीसा भारती और मेरी मां साथ में थे। दोनों के बीच में आके धक्का दे रहा था, मेरा हाथ पहले से जख्मी है और इनके द्वारा धक्का देकर आगे जाने के क्रम में असहाय दर्द महसूस हुआ। मुझे खुदको बचाने के लिए अचानक से मजबूरन में इनको साइड करना पड़ा। मेरी मंशा कहीं से भी किसी को आहत करने की नहीं थी।

मीसा ने की समझाने की कोशिश

मीसा भारती की नामांकन सभा में तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे थे। तेज प्रताप ने जिस वक्त RJD नेता को धक्का मारकर मंच से गिराया, उस वक्त मां राबड़ी देवी और मीसा भारती मंच पर ही मौजूद थीं। मीसा भारती जब तक कुछ समझ पाती, तब तक धक्का कांड हो चुका था। बाद में मीसा गुस्से से लाल अपने भाई को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन तेज प्रताप नहीं माने। इस दौरान मां राबडी भी बेटे की हरकत से बहुत परेशान दिखी।

ये भी पढ़ें:  पाकिस्तान के खिलाफ Pok में बगावत, महंगाई के खिलाफ सड़कों पर लोग, पुलिस की ताबड़तोड़ फायरिंग, VIDEO

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 13 May 2024 at 18:13 IST