अपडेटेड 13 November 2025 at 22:06 IST
बिहार में आदर्श आचार संहिता के दौरान जब्त हुई 5218.4 लाख रुपये की शराब, राज्य में लागू है शराबंदी
Election Results Bihar 2025 : शराबबंदी वाले राज्य बिहार में चुनाव के दौरान शराब की नदियां बहाने की कोशिश थी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से राज्य में 5218.4 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है।
Bihar Election Result : बिहार में हुए विधानसभा चुनाव 2025 में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब परिणाम घोषित होने का समय आ गया है। सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जो पूरे दिन चल सकती है। इस बार के बिहार चुनाव को बेहद रोचक माना जा रहा है। मुख्य मुकाबला NDA (बीजेपी-जेडीयू गठबंधन) और INDI गठबंधन (RJD-कांग्रेस आदि) के बीच है।
लोकतंत्र को मजबूती को बनाए रखने के लिए बिहार में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से वोटरों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का ऐलान होने से लेकर आज (13 नवंबर) तक आदर्श संहिता का सख्ती से पालन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य भर में व्यापक निगरानी और कार्रवाई अभियान चलाए जा रहा है।
5218.4 लाख रुपये की शराब जब्त
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) बिहार के कार्यालय ने गुरुवार को एक प्रेस नोट जारी कर बताया कि चुनावी प्रक्रिया में नकद, शराब, नशीले पदार्थ, अवैध हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से अब तक लाखों-करोड़ों रुपये मूल्य की जब्ती की गई है। हैरानी की बात ये है कि शराबबंदी वाले राज्य बिहार में चुनाव के दौरान शराब की नदियां बहाने की कोशिश थी।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद से शुरू हुई कार्रवाई में राज्य के अलग-अलग जिलों में संयुक्त टीमें सक्रिय रूप से एक्टिव रही। प्रेस नोट के अनुसार, विधानसभा चुनावों के संदर्भ में अब तक की प्रमुख जब्तियां कुछ प्रकार हैं।
- नकद राशि - 1214.3 लाख रुपये
- शराब - 5218.4 लाख रुपये
- ड्रग्स-नशीले पदार्थ - 2832.8 लाख रुपये
- कीमती धातु - 706.8 लाख रुपये
- फ्रीबीज/अन्य वस्तुएं - 2986.9 लाख रुपये
- कुल जब्ती - 12959.2 लाख रुपये
ये आंकड़े दर्शाते हैं कि चुनाव आयोग की सतर्कता से बिहार जैसे राज्य में अवैध गतिविधियां पनप नहीं पाई।
Exit Poll में NDA को बहुमत
बिहार चुनाव में कल 2,616 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। लेकिन उसके पहले ही कई Exit Poll ने महागठबंधन की टेंशन बढ़ा दी है। कई Exit Poll में नीतीश कुमार वाले NDA को बहुमत मिल रहा है। जैसे-Chanakya Strategies के एग्जिट पोल में एनडीए को 130-138 सीट, तो महागठबंधन को सिर्फ 100-108 सीटें ही आ रही है। ऐसे में बिहार की राजनीति में हलचल मच गई कि फिर से सुशासन बाबू यानी नीतीश कुमार आने वाले हैं। एग्जिट पोल में मिलते बहुमत से जनता दल यूनाइटेड (JDU) गदगद नजर आ रही है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 November 2025 at 22:06 IST