अपडेटेड 27 August 2025 at 16:09 IST

Bihar: एक मंच पर दिखे स्टालिन-तेजस्वी तो गरमाई सियासत, सम्राट चौधरी बोले- बिहारियों और सनातन को गाली देने वालों को लालू परिवार...

Samrat Chaudhary on M.K. Stalin: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "आज बिहार में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन (एम. के. स्टालिन ) आए हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है और बिहार के लिए भी खतरा है।" उन्होंने आगे कहा, "कि वे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू परिवार को समर्थन देने आ रहे हैं।"

Follow :  
×

Share


Samrat Chaudhary on M.K. Stalin | Image: M.K. Stalin/Samrat Chaudhary/X

Samrat Chaudhary on M.K. Stalin: इस साल के आखिरी में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर प्रदेश की विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिहार में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन हो या फिर विपक्ष का महागठबंधन, सभी लोग अपने-अपने स्तर पर चुनाव को लेकर रणनीति बनाने में लग गए हैं।

इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ बिहार में 'मतदाता अधिकार रैली' कर रहे हैं। उनकी इस रैली में मुजफ्फरपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन भी शामिल हुए। बिहार में तमिलनाडु के सीएम के आने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है। उन्होंने इसे बिहार और लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है।


मुजफ्फरपुर में  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन

चुनाव आयोग पर वोटों की चोरी का आरोप लगाकर राहुल गांधी बिहार में 'मतदाता अधिकार रैली' कर रहे है। हालांकि, चुनाव आयोग ने इसे हर सिरे से खारिज कर दिया है। खैर, राहुल गांधी की यह रैली जारी है। इस बीच आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन मुजफ्फरपुर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और अन्य के साथ 'मतदाता अधिकार रैली' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की।  


यह लोकतंत्र के लिए और बिहार के लिए खतरा - सम्राट चौधरी 

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "आज बिहार में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन (एम. के. स्टालिन ) आए हैं। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है और बिहार के लिए भी खतरा है।" उन्होंने आगे कहा, "कि वे राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू परिवार को समर्थन देने आ रहे हैं।" सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू प्रसाद जी ने जिस तरह इन लोगों को बुलाकर बिहार के लोगों को अपमानित करने का काम किया। जो लोग बिहारी को गाली देते हैं। रेवंत रेड्डी हों, पंजाब के तत्कालीन सीएम हों, कांग्रेस पार्टी हो, या सनातन का विरोध करने वाले स्टालिन का परिवार हो। ये स्पष्ट झलकता है कि बिहार जैसे राज्य को जिन-जिन लोगों ने गाली दिया, उसको लालू परिवार बिहार बुला रहा है। बिहार के चुनाव में बुला रहा है।"

उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट संदेश है बिहारियों को गाली देने वाले लोगों को संरक्षक लालू प्रसाद जी का परिवार कर रहा है। और जो लगातार सनातन का विरोध करते हैं, वो जो भव्य सीता मंदिर आदरणीय नीतीश कुमार जी और आदरणीय अमित शाह जी ने जहां शिलान्यास किया, वहां जाने का काम करते है। ये लोग मां जानकी का अपमान करने आ रहे है। इसलिए बिहार की जनता सब जानती है। बिहार की जनता देखती रही है। बिहार में एनडीए के साथ बिहार की जनता है और लोकतंत्र के लिए जो खतरा बना है, ये दोनों युवराज, इन दोनों को जनता सबक सिखाएगी।”

ये भी पढ़ें - Bihar: नालंदा में चुनाव से पहले क्यों भड़की जनता? मंत्री श्रवण कुमार पर किया जानलेवा हमला, कई किलोमीटर तक दौड़ाया, सुरक्षाकर्मी घायल

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 27 August 2025 at 16:09 IST