बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से अखिलेश यादव गदगद, कहा- भगवान को नचाने का अहंकार रखने वालों को भगवान ने ही...

बिहार के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार को 18 हजार से अधिक वोटों से हराया दिया है। BJP की हार पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने BJP पर तंज कसा है।

 
Follow :
बांकीपुर में जन सुराज की जीत: अखिलेश यादव का BJP पर निशाना | Image: X

Bankipur by election: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार नीरज कुमार को 18 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर 'बड़ा खेला' कर दिया है।

चुनाव आयोग के अनुसार कुल 32 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों के साथ जीत दर्ज की। इस बीच बांकीपुर में बीजेपी की हार पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है और उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

भगवान को नचाने का अहंकार रखनेवालों को भगवान...- अखिलेश यादव

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी की हार पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए एक्स पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने इस हार को युवाओं की एकता और उनके अभिभावकों के आक्रोश का संयुक्त परिणाम बताया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा 'भगवान को नचाने का अहंकार रखनेवालों को भगवान ने ही नचा दिया। अपने को भगवान से ऊपर समझनेवालों को भगवान ने चलती गाड़ी से नीचे उतार दिया है।'

August 3, 2026

सीएम सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को दी बधाई

बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर की जीत के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर बधाई देते हुए कहा 'लोकतंत्र के महापर्व में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनता ने जनसुराज को चुना है। मैं जनता के इस निर्णय का सम्मान करते हुए श्री प्रशांत किशोर जी को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं।

प्रशांत किशोर को 19,324 वोटों से मिली जीत

चुनाव आयोग के अनुसार बांकीपुर उपचुनाव में कुल 32 राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 64,151 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नीरज को 44,827 वोट मिले हैं, जबकि राजद के उम्मीदवार रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले हैं, जो तीसरे नंबर रहीं।

August 3, 2026

ये भी पढ़ें: Bankipur By Election: 'जनता को सच्चाई पता नहीं है कि प्रशांत किशोर ही भाजपा के असली प्रत्याशी हैं...', RJD सांसद मीसा भारती ने PK पर कसा तंज

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 3 August 2026 at 20:41 IST