Samrat Choudhary Oath: मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं... सम्राट चौधरी बने बिहार के नए सीएम, लोक भवन में हुआ राजतिलक

बिहार में 'सम्राट युग' का आगाज हो गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है।

Follow :  
×

Share


बिहार के CM बने सम्राट चौधरी | Image: ANI

बिहार में 'सम्राट युग' का आगाज हो गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ  ग्रहण कर लिया है। लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।

सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में आयोजित समारोह में सम्राट चौधरी  को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति नेता चुना गया, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल से सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

 विजय चौधरी और विजेंद्र यादव बने डिप्टी CM

सम्राट चौधरी के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम को भी पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू नेता विजेंद्र यादव ने भी बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

सम्राट कैबिनेट में फिलहाल दो मंत्रियों को मिली जगह

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह काफी छोटा रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अलावा कैबिनेट में केवल में फिलहाल दो वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। JDU के विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

विजय चौधरी ने नीतीश कुमार का जताया आभार

विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, " मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है... जो उनके(नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे।"

नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता-विजय चौधरी 

उन्होंने आगे कहा, "अब तक नीतीश कुमार का जो मॉडल था उसमें भाजपा भी थी। अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है। बिहार के मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य तीन दल भी हैं... नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता। नीतीश कुमार की जो सोच है, उनके काम करने का तरीका अद्भुत है। हमने उनके साथ बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। यही बात हमारे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कही है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, जो नीतियां व कार्यक्रम बनाए हैं, हम उसी को आगे बढ़ाएंगे इसलिए न कहीं कोई कंफ्यूज़न है और न समझदारी का भाव है।"

20 साल बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन 

बता दें कि बिहार की राजनीति में करीब 20 साल बाद सत्ता का परिवर्तन हो गया है। आज प्रदेश में नया इतिहास रचा गया। बिहार की इतिहास में ये पहली बार है जब BJP का कोई नेता बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुआ है। ऐसे में सम्राट चौधरी के सामने कई चुनौतियां है। सबसे पहले उन्हें अपना बहुमत साबित करना होगा। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिमंडल का पूर्ण विस्तार 4 मई को अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद किया जाएगा। तब तक सम्राट चौधरी विधानसभा में अपना बहुमत भी साबित कर देंगे। 

यह भी पढ़ें: JDU के बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी बने बिहार के नए डिप्‍टी सीएम

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 April 2026 at 11:01 IST