अपडेटेड 26 July 2024 at 14:21 IST
BREAKING: RJD नेता सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता खत्म,CM नीतीश की मिमिक्री करने पर बड़ी कार्रवाई
राष्ट्रीय जनता दल के MLC सुनील सिंह की सदस्यता चली गई है। सुनील सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है।
RJD MLC Sunil Singh: राष्ट्रीय जनता दल के विधान परिषद सदस्य (MLC) सुनील सिंह की सदस्यता चली गई है। सुनील सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के मामले में कार्रवाई हुई है। शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने फिलहाल सुनील सिंह की सदस्यता को खत्म कर दिया है।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एमएलसी सुनील सिंह को लाल यादव का करीबी सहयोगी बताया जाता है। सुनील सिंह ने कथित तौर पर सदन के अंदर सीएम नीतीश कुमार का अपमान किया था। उन्होंने फरवरी 2024 में आयोजित पिछले बजट सत्र के दौरान कथित तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर व्यक्तिगत टिप्पणी की थी और सदन में उनकी नकल की गई थी।
सभापति अवधेश ने सुनील की सदस्यता निलंबित की
मामला बिहार विधान परिषद की अनुशासन समिति के पास गया था, जिसने सुनील सिंह के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी। समिति ने अनुशंसा रिपोर्ट में कहा था कि सुनील सिंह असंसदीय आचरण और अमर्यादित व्यवहार के कारण सदन के सदस्य बने रहने की पात्रता खो चुके हैं। शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायण सिंह ने औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि सुनील सिंह अब विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं।
राजद के एक और MLC पर कार्रवाई
एमएलसी सुनील सिंह के अलावा राजद के एक और नेता पर कार्रवाई की गई है। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने घोषणा की कि राजद एमएलसी कारी शोएब के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्हें अगले सत्र में दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 26 July 2024 at 14:06 IST