Rabri Devi: 10 सर्कुल रोड आवास को लेकर सम्राट सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार राबड़ी देवी, कहा- नहीं खाली करेंगे चाहे जितना फोर्स बुलवा ले...

राबड़ी देवी ने अपने आधिकारिक आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के सरकारी आदेश को सिरे से ठुकरा दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह इस आवास को नहीं छोड़ेंगी।

 
Follow :
10 सर्कुल रोड आवास को लेकर सम्राट सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार राबड़ी देवी | Image: X/ANI

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के राजधानी पटना स्थित आवास खाली करना का मुद्दा गरमाया गया है। इसे लेकर बिहार बिहार की सियासत में नया तनाव पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पद संभालने के बाद सरकारी आवासों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इस कड़ी में राबड़ी देवी को भी नोटिस भेजा गया है, लेकिन आरजेडी की वरिष्ठ नेता और पूर्व CM राबड़ी देवी ने इस पर खुली बगावत कर दी है।

राबड़ी देवी ने अपने आधिकारिक आवास 10 सर्कुलर रोड को खाली करने के सरकारी आदेश को सिरे से ठुकरा दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह इस आवास को नहीं छोड़ेंगी। उन्होंने यह सम्राट सरकार से दो-दो हाथ करने का ऐलान कर दिया है।

किसी कीमत पर आवास खाली नहीं करूंगी-राबड़ी देवी

नोटिस मिलने के एक दिन बाद शनिवार को पटना मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, "वे जगह खाली कराने के लिए फोर्स बुला सकते हैं लेकिन मैं जगह खाली नहीं करूंगी। चाहे तो फोर्स बुलाकर सामान फेंकवा दें।"

May 30, 2026

राबड़ी देवी के ऐलान से गरमाई सियासत

राबड़ी देवी के इस ऐलान के बाद सियासत गरमा गई है। बता दें कि बिहार सरकार की ओर RJD नेता राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास अब बिहार सरकार में पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी संसाधन मंत्री नंद किशोर राम को आवंटित कर दिया गया है।

May 29, 2026

पहले भी आवास खाली करने का मिल चुका है नोटिस

यह पहली बार नहीं है जब राबड़ी देवी को यह आवास खाली करने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी भवन निर्माण विभाग उन्हें कई बार नोटिस भेज चुका है।मगर राबड़ी देवी ने हार बार आवाल खाली करने से मना कर दिया था। मगर बिहार में सत्ता परिवर्तन और बीजेपी सरकार के आने के बाद यह पहली बार है जब उन्हीं नोटिस दिया गया है। नोटिस में उन्हें जल्द से जल्द बंगला खाली करने का कड़ा निर्देश दिया गया है।

आवास से जुड़ी है लालू परिवार की यादें

राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव का परिवार पिछले लगभग 20 से अधिक सालों से इसी 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले में रह रहा है। इस घर से उनके परिवार की कई यादें जुड़ी हैं। उन्होंने कई सालों की होली, दिवाली और छठ पूजा इसी आवास में मनाई है। मगर अब इसे बंगले को लेकर राबड़ी देवी का सम्राट सरकार के साथ घमासान शुरू हो गया है।

यह भी पढ़ें: सूर्या चौहान की हत्या से कांपा UP, मायावती ने योगी सरकार को किया सतर्क

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 May 2026 at 15:02 IST