राष्ट्रपति मुर्मू ने बिहार स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देते रहेंगे।
- भारत
- 1 min read
President Murmu | Image:
PTI
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को बिहार के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और कहा कि वे अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देते रहेंगे।
बिहार को 1912 में तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग करके 22 मार्च को अलग राज्य बनाया गया था।
मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे।’’
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 22 March 2025 at 12:37 IST