अपडेटेड 22 March 2026 at 10:20 IST
Bihar: 'जब इंसान शारीरिक और मानसिक तौर पर...', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बोले प्रशांत किशोर, जानें अगले CM के नाम पर क्या कहा
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा, "मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद बिहार में सत्ता परिवर्तन का बड़ा खेल होगा।"
जन सुराज पार्टी के संस्थापक और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि चुनाव जीतने के कुछ दिन बाद भारतीय जनता पार्टी बड़ा खेला करेगी। वहीं, पीके से जब बिहार के अगले संभावित मुख्यमंत्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया।
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा, "जब शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं हैं तो मुख्यमंत्री जैसे पद पर कितने दिन बने रहेंगे? ये बात हम पहले से कहते रहे हैं अब सामने दिख रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि वह यह नहीं कह सकते कि नीतीश कुमार अपनी मर्जी से इस्तीफा दे रहे हैं या किसी दबाव में, लेकिन उनकी पुरानी भविष्यवाणी सही साबित हो रही है।
सीएम नीतीश को लेकर PK ने क्या कहा?
पत्रकारों ने जब प्रशांत किशोर से सवाल किया कि नीतीश कुमार के जाने के बाद बिहार का अगला उत्तराधिकार कौन होगा? जवाब में पीके नहीं कहा फिलहाल तो मैं नाम नहीं बोलूंगा, जो लोग यहां रहेंगे वहीं, उनका प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं, सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा पर तंज कसते हुए पीके ने कहा, भैया किसकी समृद्धि की बात हो रही है। देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्य के मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा निकालते हैं तो इससे हास्यास्पद बात क्यो हो सकती है।
बीजेपी बिहार में अपना हिस्सा चाहती है-प्रशांत किशोर
इससे पहले प्रशांत किशोर ने एक बयान में कहा था कि भाजपा बिहार में अपना हिस्सा चाहती है। उन्होंने दावे के साथ कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना पद छोड़ रहे हैं क्योंकि भाजपा ने पिछले साल विधानसभा चुनावों में एनडीए के लिए ‘तैयार किया गया जनादेश’ हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अब 'अपना हिस्सा पाने' को तत्प
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 March 2026 at 08:26 IST